Home Crime केन्द्रीय कारा में विचाराधीन कैदी की मौत

केन्द्रीय कारा में विचाराधीन कैदी की मौत

वेसरा जांच से खुलेगा मौत का रहस्य

मुजफ्फरपुर। शहीद खुदीराम केंद्रीय कारा में एक कैदी की रहस्यमयी अवस्था में मौत हो गई। मृतक 50 वर्षीय मो. शहीद का एसकेएमसीएच में बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। बीती रात खाना खाने के बाद मो. शहीद सोने के लिए अपने वार्ड में चला गया। अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद वार्ड इंचार्ज ने इलाज के लिए उसे एसकेएमसीएच लाया। किंतु, यहां पहुंचने से पहले ही मो. शहीद की मौत हो चुकी थी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version