Home Bihar Muzaffarpur वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग

वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग

यात्रियों में मची अफरा तफरी

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर स्टेशन के समीप वैशाली एक्सप्रेस की एक स्लीपर बोगी में अचानक लगी आग से अफतफरी मच गई। जानकारी मुताबिक मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचते ही वैशाली एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी एस-टू के चक्का के पास से धुआं उठने लगा। धुआं के साथ आग देख यात्रियों के बीच हड़कंप मच गई। नतीजा, एस-टू के सभी यात्री प्लेटफार्म पर कूदने लगे। यात्रियों में मची कोहराम पर आरपीएफ, जीआरपी और स्टेशन प्रबंधक तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गये। बोगी को इंजीनियरिंग विभाग से जांच करायी गई। रेल अधिकारियों ने डैमेज एस-टू बोगी को हटा कर थोड़ी देर बिलंब के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version