Home Crime भारत की जवाबी कार्रवाई में दो पाक सैनिक ढेर

भारत की जवाबी कार्रवाई में दो पाक सैनिक ढेर

जम्मू कश्मीर। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना शुरू कर दिया है। दरअसल, पाकिस्तान की ओर से देर रात को जम्मू-कश्मीर के पुंछ से लगती सीमा पर भारतीय चौकियों और नागरिकों को निशाना बनाया था। इसके बाद भारतीय जवानों ने उसी की भाषा में जवाब देते हुए पाकिस्तान के दो सैनिकों को ढेर कर दिया। इस घटना में सीमा पार कम से कम सात लोगों के मारे जाने की खबर है।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार रात को भारतीय चौकियों को ध्वस्त करने के इरादे से गोलाबारी की। लेकिन उनका दाव उल्टा पड़ गया। भारतीय जवानों ने त्वरित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो पाक सैनिकों सहित कम से कम सात लोग मारे गए। जबकि पांच पाक सैनिक घायल हुए हैं। भारतीय सेना ने एक पाक चौकी को भी ध्वस्त कर दिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version