Home Bihar Banka तीन सगी बहनों की गला रेतकर हत्या

तीन सगी बहनों की गला रेतकर हत्या

बांका। बिहार के बांका से दर्दनाक खबरें आई है। दरअसल, कटोरिया थाना क्षेत्र के करडा गांव में अपराधियों ने तीन सगी बहनो की गला काट कर हत्या कर दी गई है।

यह तीनो परमेश्वर यादव की पुत्री है। मृतिका में अभी कुमारी, अनिता कुमारी एवं प्रियंका प्रियंका कुमारी का नाम शामिल है। बतातें चलें कि तीनो की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद तीनों युवती की लाश को कमरे में बंद कर हत्यारा भाग निकला। मृतिका की मां बाहर सोई थी और पिता किसी काम से कोलकाता गये हुए थे। ताज्जुब की बात ये है कि परिजनो को भी घटना की जानकारी सुबह होने पर मिली। बहरहाल, कटोरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच में जुटी है। हत्या के कारणो का अभी पता नही चला है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version