Home Crime सीतामढ़ी में चार लोगों को गोलियों से भूना

सीतामढ़ी में चार लोगों को गोलियों से भूना

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिलाअन्तर्गत डुमरा थाने के पंचोरी गांव में दिल को दहला देने वाली घटना से पूरा प्रशासन सकते में है। दरअसल, अपराधियों ने यहां के एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और मरने के बाद सभी का गर्दन भी काट दिया। इस घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है और प्रशासन सकते में है।

घटना रविवार की रात करीब 2 बजे की है। मरने वालो में 60 वर्षीय रामविलास साह, उनकी पत्नी सुनीता देवी और दो पुत्र राहुल कुमार और नवल साह शामिल है। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए मृत रामविलास साह के तीन सौतेले पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक जमीन संबंधी विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। बतातें चलें कि रामविलास ने दो शादी की थी। वह अपनी पहली पत्नी से अलग होकर दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। पहली पत्नी से उसे 3 पुत्र था और दूसरी पत्नी से भीदो पुत्र हुए थे। इन दोनों के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। बहरहाल, पुलिस ने संदेह के आधार पर तीनों सौतेले बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ आरंभ कर दिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version