Crime

जिसको चुना था जीवनसाथी, उसी ने दिये सत्तरह जख्म

​छह साल से अर्द्धाग्नि को खाना पीना बंद करने वाला पति गिरफ्तार

छत से धक्का देकर गिराने का प्रयास, दस साल पहले हुई थी शादी

 

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। थाना क्षेत्र के हरका मानशाही गांव के झुन्ना कुमार शाही ने सात फेरो के सातो वचन को तार तार कर दिया। जन्म जन्म तक साथ निभाने के वादा निभाने की जगह उसको प्रताड़ित करने लगा। पुलिस ने झुन्ना कुमार शाही को गिरफ्तार कर लिया है। हरका मानशाही गांव के अलका देवी की कहानी सुनकर आपकी रोंगटे खड़े हो जायेंगे। अलका ने दस साल पहले झुन्ना कुमार शाही के साथ सात फेरे ली थी। किंतु दहेज को लेकर अक्सर वह पति के निशाने पर था। उसको मायके से दहेज के दो लाख रूपये लाने का दबाब बनाया जाता था। मारपीट व प्रताड़ना का दौर जारी हो गया। दो बच्चो की मां अलका को छह वर्ष से खाना पीना व खर्चा देना पति ने बंद कर दिया। डरी सहमी अलका मायके मे रहने लगी। 25 जून को अलका फिर ससुराल आ गयी। पति ने नशे मे धुत होकर उसकी पीटाइ कर दी। चेतावनी भरे लहजे मे कहा कि तुम दो लाख रूपये क्यो नही लायी। पहले भी पति नशे मे धुत होकर कई बार उसकी पीटाइ कर चुका था। मंगलवार की दोपहर डेढ बजे मे भी उसकी बेरहमी से पीटाइ की गयी। उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। कई जगह जख्मी कर दिया गया। उसको जबरन छत पर ले जाया गया। उसकी हत्या के नियत से छत से धक्का देकर गिराने का प्रयास किया गया। वह चिखने चिल्लाने लगी.आसपास से लोग जुट गये। गांव वालो ने उसे घेर लिया। पुलिस को सुचना दी गयी। पुलिस के पहुचते ही गांव वालो ने उसे हवाले कर दिया।  पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए झुन्ना कुमार शाही को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इंस्पेक्टर सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि अलका देवी के ब्यान पर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जख्मी महिला का इलाज मीनापुर सीएचसी मे चल रहा है। वह प्रतिदिन शराब पीकर हंगामा करता था। ग्रामीणो की माने तो पुलिस ने उसके घर से शराब की खाली बोतल बरामद की है।

This post was published on जून 28, 2017 10:39

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Videos

सम्राट अशोक के जीवन का टर्निंग पॉइंट: जीत से बदलाव तक की पूरी कहानी

सम्राट अशोक की कलिंग विजय के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। एक… Read More

अक्टूबर 16, 2024
  • Videos

बिन्दुसार ने चाणक्य को क्यों निकाला : मौर्यवंश का दूसरा एपीसोड

KKN लाइव के इस विशेष सेगमेंट में, कौशलेन्द्र झा मौर्यवंश के दूसरे शासक बिन्दुसार की… Read More

अक्टूबर 9, 2024
  • Videos

कैसे शुरू हुआ मौर्यवंश का इतिहास? चाणक्य ने क्यों बदल दी भारत की राजनीति?

322 ईसा पूर्व का काल जब मगध का राजा धनानंद भोग-विलास में लिप्त था और… Read More

अक्टूबर 2, 2024
  • Videos

क्या सांप और नाग एक ही हैं? जानिए नागवंश का असली इतिहास

नाग और सांप में फर्क जानने का समय आ गया है! हममें से अधिकांश लोग… Read More

सितम्बर 25, 2024
  • Videos

क्या आप जानते हैं? नंदवंश के शासक नाई समाज से थे…

नंदवंश के शासकों ने प्राचीन भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस एपिसोड… Read More

सितम्बर 18, 2024
  • Politics

उत्तर प्रदेश की नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला: नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास या सूचना प्रसार का साधन?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी ने… Read More

अगस्त 29, 2024