गोपालगंज। बिहार में एक और राजनीतिक हत्या का गवाह बन गया। बुधवार को गोपालगंज जिले के हथुआ थाने के चैनपुर गांव निवासी व भाजपा व्यवसायी मंच के प्रदेश प्रभारी कृष्णा शाही की हत्या कर उनके शव को फुलवरिया के बंसबरिया मांझागांव के एक कुंए में फेंक दिया गया। श्री शाही मंगलवार रात बंसवरिया मांझा गांव में लाल बाबू राय के घर पर एक श्राद्ध कर्म में शामिल होने अपनी स्कार्पियो से गए थे। वह रात में गांव में ही ठहरने के लिए किसी के घर गए थे। वहां से वह लापता हो गए। उनका मोबाइल भी ऑफ हो गया था।
हथुआ डीएसपी की माने तो शुरुआती जांच में जहर खिलाकर हत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में बॉडीगार्ड समेत डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटनास्थल पर कृष्णा शाही के समर्थकों ने हंगामा किया। वहीं लाल बाबू राय के घर में तोड़फोड़ की। तनाव व गुस्से को देखते हुए करीब आधे दर्जन थानों की पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है।
This post was last modified on फ़रवरी 14, 2020 4:12 अपराह्न IST 16:12
वर्ष 1947… भारत की आज़ादी का साल, लेकिन इसी साल इंसानियत का सबसे बड़ा कत्लेआम… Read More
भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने लाखों ग्राहकों को बड़ा… Read More
आजकल Low BP यानी लो ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खराब… Read More
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Diploma in Elementary Education (DElEd) Joint Entrance Examination 2025… Read More
NEET PG 2025 का रिज़ल्ट जारी हो गया है और इस बार पहला स्थान हासिल… Read More
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज सुबह उनके आवास पर हुई जनसुनवाई के दौरान… Read More