होमCrimeसीतामढ़ी न्यायालय में पेशी के दौरान कुख्यात कैदी को गोलियों से भूना,...

सीतामढ़ी न्यायालय में पेशी के दौरान कुख्यात कैदी को गोलियों से भूना, मौत

Published on

बिहार में कानून के राज को अब अपराधी खुलेआम चुनौती देने लगे है। मामला बिहार के सीतामढ़ी सीजेएम न्यायालय का है। पुलिस सुरक्षा को ठेंगा दिखा कर बाइक सवार तीन बदमाशो ने पेशी के लिए आये कुख्यात संतोष झा को दोपहर करीब तीन बजे में गोली मार कर हत्या कर दी है। इस दौरान सीजेएम कोर्ट के एक चपरासी को भी गोली लगी है। हालांकि, वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना के बाद कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गया।

 

अत्याधुनिक हथियार से की फायरिंग

बताया जा रहा है बाइक सवार तीन बदमाशो ने अत्याधुनिक हथियार एके-56 से करीब 20 राउंड फायरिंग किया। इसमें से एक गोली संतोष के सिर और दूसरा पेट में लगी और वह मौके पर ही ढ़ेर हो गया। गोली की तड़तड़ाहट से सीजेएम कोर्ट में मंगलवार को अफरा-तफरी मच गयी। लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर वकीलो ने नाराजगी जताई है। हालांकि, इस घटना के बाद से कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सीतामढ़ी जेल से पेशी के लिए आया था संतोष

कुख्यात संतोष सीतामढ़ी जेल में बंद था और पुलिस सुरक्षा के बीच पेशी के लिए उसे सीतामढ़ी जेल से ही कोर्ट लाया गया था। पेशी के दौरान ही पुलिस की मौजूदगी में पहले से घात लगाए अपराधियों ने संतोष झा पर दनादन फायरिंग शुरू कर दी। गोली उसको सिर और पेट में लगी और वह कोर्ट परिसर में ही गिर गया। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में उसको इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया।

संतोष पर पहले से दर्ज है कई मामले

कोर्ट परिसर में फायरिंग की सूचना मिलने पर एसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस के जवान कोर्ट परिसर में पहुंचकर कोर्ट की घेराबंदी कर ली है। बतातें चलें कि मृतक संतोष झा एक कुख्यात अपराधी था। आरम्भ में उसका नक्सल से जुड़ाव रहा है। संतोष झा पर पूर्व से ही कई मामले दर्ज हैं। वह शिवहर जिले के पुरनहिया थाने के दोस्तियां गांव का रहनेवाला था। वर्ष 2001 में वह एक मुखिया पर हमले के बाद चर्चा में आया था और इसके बाद अपराध की दुनिया में पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।

दरभंगा इंजीनियर हत्याकांड का था मास्टर माइंड

संतोष झा पर दरभंगा में एक इंजीनियर की हत्या करने, रीगा के पास पुलिस से मुठभेड़ करने, सीतामढ़ी के एक जिला पार्षद की हत्या करने समेत करीब दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। स्मरण रहे कि इसमें से कई मामले में आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी थी। पिछले दिनों इसको सीतामढ़ी जेल में यहां के एक मुकदमों की सुनवाई को लेकर लाया गया था। कुछ दिनों पूर्व मोतिहारी में भी इसी के गैंग के एक सदस्य अविनाश झा की कोर्ट परिसर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

खबरो की खबर के लिए पेज को फॉलो कर लें और शेयर जरुर करें। आपके सुझाव का भी इंतजार रहेगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मोहम्मद रफी के आखरी अल्फाज- तो, मैं चलूं….

महान पार्श्व गायक मो. रफी आज हमारे बीच भले नही हो, किंतु, उन्हें भूलना...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार के किसान और बेरोजगार: आखिर क्या है असली समाधान?

बिहार की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी नहीं, आय की कमी है KKN ब्यूरो। बिहार की...

More like this

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

गया में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

बिहार के Gaya शहर में एक निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद...

झोलाछाप डॉक्टर ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर किया ऑपरेशन गर्भवती महिला की मौत

Bhagalpur जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक...

बिहार के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बिहार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य के चार प्रमुख...

सीतामढ़ी में बाइक सवार बदमाशों ने रामबाबू राय को गोलियों से भूना

बिहार में Crime और Law and Order को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल...

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी कैंची से हुई महिला की मौत

बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया यह मामला न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि...