Home Crime राजद नेता को सरेआम मारी गोली

राजद नेता को सरेआम मारी गोली

समस्तीपुर। बिहार में अपराधियों को मनोबल सातवे आसमान पर है। समस्तीपुर जिले के हसनपुर में शुक्रवार की सुबह बदमाशों ने रादज के एक स्थानीय नेता हरेराम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर चुकी है। घटना के विरोध में राजद समर्थको ने सड़क पर जाम करके अपने आक्रोश का इजहार किया।
बताया जा रहा है कि राजद नेता सुबह टहलने के लिए निकले थे। इस बीच चार लोग बाइक पर आए और गोली मार दी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी नेता की सरे आम हत्या की गई है। बल्कि इससे पहले भी कई बार सरे आम शूटआउट की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है। हालांकि अब तक कोई और सबूत हाथ नहीं लगा है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version