Home Crime मीनापुर में मजदूर की गोली मार कर हत्या

मीनापुर में मजदूर की गोली मार कर हत्या

मृतक के जेब से मोबाइल, लड़की की तस्वीर और नथिया मिला

मीनापुर। सिवाईपट्टी थाना के रघई पुल पर गुरुवार देर शाम घात लगाए बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल की मीनापुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मीनापुर थाना के खरार गांव के 20 वर्षीय विपिन कुमार के रूप में हुई है। वह मुंबई में मजदूरी करता था और एक रोज पहले ही छुट्टी पर घर आया हुआ था।
मृतक के पास से मोबाइल, एक लड़की की तस्वीर व नथिया मिला है। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। किंतु, इसे प्रेम प्रसंग में हत्या माना जा रहा है। बतातें चलें कि विपिन मुबंइ में रह कर मजदूरी का काम करता था। वह बुधवार को ही मुंबई से घर आया था। मृतक के पिता भज्जू पासवान ने बताया कि दोपहर में वह उनके लिए दवा लाने मुजफ्फरपुर गया था। शाम को शहर से लौट कर पिता को दवा देने के बाद साइकिल से कही निकला था। देर शाम को रघई पुल के समीप उसको गोली मारी दी गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजन को दी। उसे तीन गोली लगी थी। दो गोली बांह पर व एक सीने पर मारी गई थी। गोली लगने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने जख्मी विपिन को मीनापुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

मोबाइल से खुलेगा मौत का राज

बताया जा रहा है कि विपिन का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशंका जतायी जा रही है कि इसी सिलिसले में उसको फोन करके घर से बुलाकर गोली मार दी गई। मीनापुर अस्पताल में मृतक के पिता ने पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी है। लेकिन, पुलिस के अधिकारी फिलहाल खुलासा करने से परहेज कर रहें हैं। अस्पताल में मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोबाइल कॉल डिटेल की जांच के बाद हत्या के कारणों से पर्दा उठ सकता है। गोली लगने से ठीक पहले वह कान में इयर फोन लगा कर किसी से बात कर रहा था। पुलिस ने अस्पताल से उसके कान में लगे इयर फोन को भी बरामद कर लिया है।

पहले भी रघई पुल पर चली थी गोली

मीनापुर का रघई पुल बदमाशों का अड्डा बनता जा रहा है। बीते मंगलवार को इसी पुल पर बदमाशों ने शिक्षक बबलू कुमार को गोली मार कर उनकी बाइक लूट ली थी। बबलू राजेपुर थाना के छितरा गांव का रहने वाला है। रघई पंचायत के मुखिया चन्देश्वर शाह ने बताया कि पुलिस की लापरवाही से रघई पुल लूटपाट का अड्डा बनता जा रहा है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version