KKN न्यूज ब्यूरो। दोस्तों के साथ संबंध बनाने से इंकार करने से नाराज पति ने पत्नी की जान लेने की कोशिश की शर्मनाक कोशिश की है। मधेपुरा जिले में हुई इस घटना में बुरी तरह जख्मी हुई पत्नी का सहरसा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दोनो रचाई थी प्रेम विवाह
झारखंड राज्य के धनबाद के बिनोद नगर में तीनमूर्ति मंदिर के पास की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक साल पूर्व वह बिहार के मधेपुरा के एक नर्सिंग होम में नर्स का काम करने आयी थीं और यहीं पर प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले एक युवक ने छह माह पूर्व उसने प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के बाद एक किराये का मकान लेकर पति पत्नी साथ रहने लगी। कुछ ही दिनों बाद पति का असली चेहरा खुल कर सामने आ गया।
दोस्तो के साथ मिल कर पीटा
हैवान बना पति अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का पत्नी पर दबाव देने लगा। इंकार करने पर मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा। तंग आकर वह धनबाद अपने बहन के पास चली गयी। पति के बुलाने पर वह एक सप्ताह पूर्व मधेपुरा आकर एक होटल में रुकी। वहां से गुरुवार की रात पति ने उसे सुनसान हाइवे पर लाकर दोस्तों के साथ मारपीट कर शरीर पर बाइक चढ़ा दिया और महिला को मरा हुआ समझ सड़क किनारे छोड़ वे लोग चले गए।
राहगीरो ने कराया अस्पताल में भर्ती
बेहोशी की हालत में राहगीरों ने उठा कर सहरसा लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने मारने वालों में पति के अलावा उसके दोस्तों को भी घटना मे शामिल बताया है। पुलिस ने बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
