Crime

बदले की आग में किया कुकर्म

बेटी की रेप करने वाले के बहन का किया रेप

उत्तर प्रदेश। बदले की आग इंसान को कहां तक गिरा सकती है? देवरिया के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र का एक गांव इसका ज्वलंत मिशाल बन गया है। एक पिता ने अपने तीन साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले को सबक सिखाने के लिए, अपने दो साथियों की मदद से आरोपित की नाबालिग बहन का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी घटना को अंजाम दे डाला है।
हुआ यें कि छह महीने पहले एक युवक ने तीन साल की बच्‍ची के साथ रेप कर दिया था। पुलिस ने पिता के बयान पर केस दर्ज कर आरोपित युवक को जेल भी भेज दिया था। लेकिन तीन साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद से पिता प्रतिशोध की आग में जल रहा था। उसने दुष्कर्म को अंजाम देने वाले युवक को सबक सिखाने के नाम पर खुद एक और कुकर्म की साजिश रच डाली और कथित दुष्कर्मी के बहन को अगबा करके अपने साथियों के साथ उसका गैंग रेप कर डाला।
यह घटना इसी वर्ष 28 अगस्त की है। बताया जा रहा है कि शाम शौच के लिए खेत की ओर गई किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघा कर पहले बेहोश कर दिया। इसके बाद दो अन्य लोगों की मदद से वह उसे लेकर गोरखपुर चला गया। गोरखपुर में उन तीनों ने मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दरिंदो ने 29 अगस्त की भोर में अर्द्धबेहोशी की हालत में किशोरी को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। बहरहाल, पुलिस ने मुख्‍य आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अन्य आरोपितो की तलाश में छापामारी जारी है।

This post was published on सितम्बर 2, 2017 13:22

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

सम्राट अशोक के जीवन का टर्निंग पॉइंट: जीत से बदलाव तक की पूरी कहानी

सम्राट अशोक की कलिंग विजय के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। एक… Read More

अक्टूबर 16, 2024
  • Videos

बिन्दुसार ने चाणक्य को क्यों निकाला : मौर्यवंश का दूसरा एपीसोड

KKN लाइव के इस विशेष सेगमेंट में, कौशलेन्द्र झा मौर्यवंश के दूसरे शासक बिन्दुसार की… Read More

अक्टूबर 9, 2024
  • Videos

कैसे शुरू हुआ मौर्यवंश का इतिहास? चाणक्य ने क्यों बदल दी भारत की राजनीति?

322 ईसा पूर्व का काल जब मगध का राजा धनानंद भोग-विलास में लिप्त था और… Read More

अक्टूबर 2, 2024
  • Videos

क्या सांप और नाग एक ही हैं? जानिए नागवंश का असली इतिहास

नाग और सांप में फर्क जानने का समय आ गया है! हममें से अधिकांश लोग… Read More

सितम्बर 25, 2024
  • Videos

क्या आप जानते हैं? नंदवंश के शासक नाई समाज से थे…

नंदवंश के शासकों ने प्राचीन भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस एपिसोड… Read More

सितम्बर 18, 2024
  • Politics

उत्तर प्रदेश की नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला: नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास या सूचना प्रसार का साधन?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी ने… Read More

अगस्त 29, 2024