Home Crime राम रहीम दोषी करार, सीधे जाएंगे जेल

राम रहीम दोषी करार, सीधे जाएंगे जेल

साधवी से रेप केस में कोर्ट का आया बड़ा फैसला

चंडीगढ़। साधवी से रेप के आरोपित गुरमीत राम रहीम सिंह दोषी करार दिये गए हैं। वे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख है और देश के एक बड़े चर्चित हस्ती है। रेप केस में पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को दोषी पाया है। अब उनको 28 अगस्त को सजा सुनाया जाएगा। फिलहाल उन्हें कोर्ट से सीधे जेल ले जाया गया है। उधर हरियाणा में फैसला हो हर स्थित से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था तैयार कर लिया गया है।

क्या है मामला ?

बात करीब 15 साल पहले की है। अपने दो अनुयायियों से रेप के आरोप में आज सीबीआई की एक विशेष अदालत ने राम रहीम को दोषी करार दिया। इसी बीच राम रहीम के समर्थक हिंसा पर उतारू हो गए हैं और पंचकुला और चंडीगढ़ में कई जगह तोड़फोड़ कर रहे हैं। स्मरण रहें कि 2002 में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरुमीत राम रहीम पर दो महिलाओं ने रेप का आरोप लगाया था। महिलाओं ने चंडीगढ़ हाईकोर्ट में जाकर मामले पर न्याय की गुहार लगाई। मई 2002 में हाईकोर्ट ने सिरसा जिला न्याधीश को जांच के आदेश दिए। हाईकोर्ट ने पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।
2006 में सीबीआई ने दोनों महिलाओं के बयान दर्ज किए जिसमें दोनों महिलाओं ने राम रहीम पर यौन शोषण का आरोप लगाया। इसके बाद सितंबर 2007 में सीबीआई ने राम रहीम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया और राम रहीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। अगस्त 2008 में पंचकुला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने मामले की सुनवाई शुरू की और इस दौरान 150 गवाहों से पूछताछ की। अगस्त 2017 में मामले की सुनवाई पूरी हुई और आज यानी 25 अगस्त को अदालत ने राम रहीम को दो महिलाओं से रेप का दोषी करार दे दिया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version