Home Crime दो रोज बाद भी लापता राकेश का नही मिला सुराग, आक्रोश

दो रोज बाद भी लापता राकेश का नही मिला सुराग, आक्रोश

मुजफ्फरपुर। रहस्यमयी तरिके से लापता हुआ राकेश का दो रोज बाद भी कोई सुराग नही मिलने से उनके परिजन गुस्से में है और हत्या की आशंका जता रहें हैं। हालांकि, हथौड़ी पुलिस जांच में जुटी है और पुलिस को कुछ सुराग भी मिले है।

स्मरण रहें कि 22 वर्षीय राकेश कुमार मीनापुर थाना के मदारीपुर कर्ण गांव का रहने वाला है और कोलकाता के एक रुई फैक्ट्री में काम करता था। बताया जा रहा है कि उसी रुई फैक्ट्री में परमजीवर के सुबोध पांडेय भी काम करते थे। कोलकाता में ही सुबोध ने राकेश से 11 हजार रुपये उधार लिया था और उधार का रुपये लेने के लिए वह परमजीवर गया और लापता हो गया। यहां आपको जानना जरुरी है कि राकेश अपने छोटे भाई की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था।
इस बीच राकेश के लापता होने की सूचना मिलते ही हथौड़ी पुलिस ने थाना क्षेत्र अन्तर्गत सीतामढ़ी रेलखंड पर परमजीवर ताराजीवर स्टेशन के समीप उक्त युवक की साइकिल को लावारिस आवस्था में बरामद कर ली है। साइकिल के कैरियर पर खून का निशान लगा हुआ था। इतना ही नही बल्कि जहां से साइकिल बरामद हुआ है, उससे थोड़ी ही दूर एक टोकरी पर भी खून का धब्बा लगा हुआ मिला है। इसके बाद ही राकेश की हत्या होने की आशंका प्रबल हो गई है। बहरहाल, डीएसपी पूर्वी गौरव पांडेय के नेतृत्व में हथौड़ी पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। हालांकि, इस दौरान पुलिस को परिजनो के आक्रोश का भी सामना करना पड़ रहा है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version