Home Crime पूर्णिया में दिव्यांग नबालिग से दरिंदगी

पूर्णिया में दिव्यांग नबालिग से दरिंदगी

पूर्णिया। पूर्णिया में एक 12 साल की दिव्यांग बच्ची के साथ हैवानियत की शर्मनाक खबर आई है। दुष्कर्म की शिकार बनी बच्ची मूक और बधिर है। घटना पूर्णिया जिला अन्तर्गत टिकापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

बताया जा रहा है कि बच्ची शौच के लिए घर के पीछे स्थित बाड़ी में गई थी, वहा पहले से घात लगा कर बैठे दरिंदो ने घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, घर में उस वक्त कोई सदस्य मौजूद नहीं था। बच्ची की मां मकई का दौनी करने गई हुई थी। पिता दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं। मां के घर लौटने पर बच्ची ने रोते हुए इशारे में घटना की जानकारी दी। मूक-बधिर होने की वजह से वह दुष्कर्मी के बारे में बताने में असमर्थ थी। घटना की जानकारी उसी समय पुलिस को दी गयी। पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। टिकापट्टी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दुष्कर्मी की तलाश में लगी हुई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version