Home Crime अंतरराष्ट्रीय न्यायालय से पाक को लगा बड़ा झटका

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय से पाक को लगा बड़ा झटका

कुलभूषण जाधव की फांसी पर लगी रोक

नीदरलैंड। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने पाकिस्तान में कैद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को दी गई फांसी की सजा पर रोक लगा दी है। अदालत ने भारत की याचिका पर मंगलवार की देर रात को यह फैसला दिया। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को एक पत्र भी लिखा है। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के द्वारा फांसी पर रोक लगा देने के बाद पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। वही, भारतीय पक्ष के दावो को बल मिल गया है। इस फैसले का जाधव के परिवार वालों ने भी स्वागत किया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version