Home Bihar हे प्रमू, आपके रेल का बर्थ टूट गया है

हे प्रमू, आपके रेल का बर्थ टूट गया है

महिला के ट्रवीट पर मची हड़कंप

हाजीपुर। मौर्य एक्सप्रेस में अचानक बर्थ टूट जाने से एक महिला नीचे गिर पड़ी। महिला ने ट्वीट करके रेलमंत्री सुरेश प्रभु को इसकी जानकारी दे दी। महिला का ट्वीट मिलते ही रेल मंत्रालय हरकत में आया और पूर्व मध्य रेल प्रशासन जवाब तलब किया गया। रेल मंत्रालय के कड़े रुख को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे में हड़कंप मच गया।
तक तक मौर्य एक्सप्रेस हाजीपुर से चल कर मुजफ्फरपुर पहुंच चुकी थी। यहां सीनियर डीसीएम दिलीप कुमार के आदेश और पूर्व मध्य रेल के एक बड़े अधिकारी के आदेश पर मुजफ्फरपुर स्टेशन के चीफ कॉमर्शियल मैनेजर आरआर ओझा ने वैगन एवं कैरेज विभाग के एससी मंडल के साथ बर्थ को तत्काल ठीक करवाया। आनन फानन में बर्थ बनाने के बाद बर्थ बनने के बाद यात्री ने रेलमंत्री के ट्वीटर पर इस बात की जानकारी धन्यवाद के साथ दे दी। इसके बाद रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version