Home Crime ओला कैब के ड्राइवर ने महिला से उतरवाए कपड़े, रेप की दी...

ओला कैब के ड्राइवर ने महिला से उतरवाए कपड़े, रेप की दी धमकी

नई दिल्ली। महिला से जबरन उसके कपड़े उतार कर उसकी अश्लील तस्वीर लेने और रेप करने की धमकी देने का एक मामला प्रकाश में आया है।

दरअसल यह घिनौना काम किया है कि एक ओला कैब के चालक ने। जानकारी के मुताबिक ओला कैब के एक चालक ने एक जून को एयरपोर्ट जाते समय एक महिला से छेड़छाड़ की और उसे अपने कपड़े उतारने के लिए बाध्य किया। जब महिला ने अपने कपड़े उतार दिए, इसके बाद चालक ने मोबाइल से उसकी तस्वीर खींची और दोस्तों को बुलाकर उससे सामूहिक बलात्कार करने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।
प्राथमिक सूचना रिपोर्ट के मुताबिक मेंगलुरू की रहने वाली महिला यहां आर्किटेक्ट का काम करती है और एक जून की रात को एयरपोर्ट जाने के लिए उसने कैब बुक किया था। रास्ते में चालक अरूण वी.कार को सुनसान जगह पर ले गया। पुलिस ने बताया कि फिर उसने सारे दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दीं और महिला ने जब शोर मचाने का प्रयास किया तो उसने गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
चालक ने उसका गला भी घोंटने का प्रयास किया और चेतावनी दी कि अगर उसने उसके निर्देशों का पालन नहीं किया तो वह अपने सभी दोस्तों को बुलाकर उससे सामूहिक बलात्कार करेगा। महिला ने आरोप लगाए कि अरुण ने उससे छेड़छाड़ की और उसे कपड़े उतारने के लिए बाध्य किया और उसके मोबाइल फोन से तस्वीरें उतारीं और अपने फोन में इसे डाल लिया। उसने महिला को हवाई अड्डे पर उतारा और चेतावनी दी कि अगर उसने शिकायत दर्ज कराई तो वह सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें वायरल कर देगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version