शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026 5:26 पूर्वाह्न IST
होमBiharबिहार छोड़ कर भागे एनएचपीसी के अधिकारी

बिहार छोड़ कर भागे एनएचपीसी के अधिकारी

Published on

ठेकेदार से बताया जान को खतरा, पीएमजीएसवाई पर लगा ग्रहण

मुजफ्फरपुर। सरकार चाहे जो दावा कर ले। किंतु, सूबे की पुलिस बदमाशो पर नकेल कसने में कामयाब होती दीख नही रही है। नतीजा, अधिकारी बिहार छोड़ कर भागने लगे है और यहां चल रही विकास कार्य के ठप होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। एनएचपीसी के कार्यकारी निदेशक प्रदीप जोहर के द्वारा राज्य सरकार व मुजफ्फरपुर जोन के आईजी को लिखे गये पत्र से इसका खुलाशा हुआ है। पत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़े अधिकारियों की सुरक्षा देने में पुलिस पर नाकामयाब होने का आरोप लगाते हुए दो अधिकारी के बिहार छोड़ कर चले जाने की बात कही गई है। बतातें हैं कि भुगतान को लेकर ठेकेदार शैलेश सिंह से लगातार मिल रही धमकी के बाद एनएचपीसी के दो अधिकारी बिहार छोड़कर चले गए हैं। बिहार छोड़ने वालों में एनएचपीसी के उप प्रबंधक प्रणव कुमार भारतीय व प्रबंधक आनंद कुमार का नाम शामिल है। बहरहाल, भय का यह माहौल खबड़ा के राहुल नगर स्थित पूरे कार्यालय और उसके कर्मियों व अधिकारियों में है। बतातें चलें कि एनएचपीसी राज्य में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कें बनवा रही है। बिहार के छह जिलों में उसे अभी आधा दर्जन से अधिक सड़कों का निर्माण करना है। वही, 182 सड़कों के रख रखाव का जिम्मा भी उसी के अधीन आता है। केंद्र व राज्य सरकार के बीच हुए समझौते के मुताबिक केंद्रीय एजेंसी को सुरक्षा देने की जवाबदेही राज्य सरकार की है। किंतु, सुरक्षा मुहैय्या कराने में नाकामयाबी का आलम ये है कि अब सूबे में चल रही विकास के कार्य ठप पड़ने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

More like this

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

Raxaul में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, तीन श्रद्धालु घायल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के Raxaul में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार...

पटना समेत पूरे बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। राज्य...

दरभंगा में इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्रों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी

बिहार के दरभंगा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंटर की...

बिहार में बारिश का कोई अलर्ट नहीं, सुबह और रात में हल्का कोहरा संभव

मौसम विभाग ने रविवार, 8 फरवरी 2026 के लिए बिहार का ताजा weather update...

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 : 17 से 25 फरवरी तक दो पालियों में परीक्षा, सख्त प्रवेश नियम लागू

Bihar School Examination Board ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 की तैयारी पूरी कर ली...

Bihar Weather Update : पछुआ हवाओं से बढ़ी ठंड, 25 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Bihar में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पछुआ हवाओं के तेज...

जिला जज शिल्पी सोनी राज का हार्ट अटैक से निधन, शोक में न्यायिक जगत

बिहार के नवादा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। नवादा की जिला...

Bihar Weather Update : सर्द पछुआ हवाओं से बढ़ेगी ठंड, तापमान में आएगी गिरावट

 बिहार में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। अगले तीन दिनों तक...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

फरवरी में मौसम का बदला मिजाज, दिन में गर्मी और रात में बढ़ती ठंड

फरवरी के महीने में बिहार का मौसम लगातार लोगों को हैरान कर रहा है।...