Crime

जमुई में नक्सलियों का तांडव

बेस कैंप पर हमला के दौरान दो की मौत

जमुई। जमुई जिले के सिकंदरा थानान्तर्गत लछुआड़ के जंगली क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर से तांडव मचा दिया है। यहां के एक निर्माणाधीन कुंड घाट डैम के बेस कैंप पर सोमवार की रात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान हथियारबंद नक्सलियों ने बेस कैंप पर रात्रि प्रहरी में तैनात दो लोगों का अपहरण कर उसकी हत्या कर दिया।
जानकारी के अनुसार बेस कैंप पर तीन लोग रात्रि प्रहरी में तैनात थे। तभी करीब 10-11 की संख्या में हथियारबंद नक्सली आये और उनलोगों ने सिकंदरा थाना क्षेत्र के धावाटांड गांव निवासी 50 वर्षीय सहदेव राय और 40 वर्षीय गांगुली कौड़ा को हथियार के बल पर अपहरण कर लिया। वहीं मौके का फायदा उठाकर एक रात्रि प्रहरी खुबलाल कौड़ा भागने में सफल हो गया। नक्सलियों ने दोनों रात्रि प्रहरी को जंगल में ले जाकर तेज हथियार से गला रेत कर हत्या कर दिया। एसपी जयंतकांत ने हत्या की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह इलाका जंगली क्षेत्र है। सीआरपीएफ के साथ थाना प्रभारी को घटना स्थल पर भेजा गया है।

This post was published on दिसम्बर 19, 2017 19:11

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

सम्राट अशोक के जीवन का टर्निंग पॉइंट: जीत से बदलाव तक की पूरी कहानी

सम्राट अशोक की कलिंग विजय के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। एक… Read More

अक्टूबर 16, 2024
  • Videos

बिन्दुसार ने चाणक्य को क्यों निकाला : मौर्यवंश का दूसरा एपीसोड

KKN लाइव के इस विशेष सेगमेंट में, कौशलेन्द्र झा मौर्यवंश के दूसरे शासक बिन्दुसार की… Read More

अक्टूबर 9, 2024
  • Videos

कैसे शुरू हुआ मौर्यवंश का इतिहास? चाणक्य ने क्यों बदल दी भारत की राजनीति?

322 ईसा पूर्व का काल जब मगध का राजा धनानंद भोग-विलास में लिप्त था और… Read More

अक्टूबर 2, 2024
  • Videos

क्या सांप और नाग एक ही हैं? जानिए नागवंश का असली इतिहास

नाग और सांप में फर्क जानने का समय आ गया है! हममें से अधिकांश लोग… Read More

सितम्बर 25, 2024
  • Videos

क्या आप जानते हैं? नंदवंश के शासक नाई समाज से थे…

नंदवंश के शासकों ने प्राचीन भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस एपिसोड… Read More

सितम्बर 18, 2024
  • Politics

उत्तर प्रदेश की नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला: नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास या सूचना प्रसार का साधन?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी ने… Read More

अगस्त 29, 2024