Home Crime अनंतनाग में बड़ा आतंकी हमला

अनंतनाग में बड़ा आतंकी हमला

आधा दर्जन अमरनाथ यात्रियों की मौत

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने अमरनाथ यात्रा से लौट रही एक बस पर हमला कर दिया है। इस हमले में छह अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य यात्री जख्मी हो गए है। आतंकवादियों ने अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में लगे पुलिस काफिले पर भी फायरिंग की। यह घटना अनंतनाग के बटेंगू में अंजाम दी गई। हमले में घायल हुए लोगों को अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद जम्‍मू हाइवे पर यातायात रोक दिया गया है। आतंकवादियों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनया। अनंतनाग के पास बटेंगू में यात्रियों से भरी बस पर अतंकियों ने फायरिंग कर दी। गौरतलब है कि इंटेलीजेंस ने पहले ही अमरनाथ यात्रियों पर हमले का अलर्ट जारी किया था।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Show comments

Exit mobile version