Home Bihar Araria अररिया में आशा कार्यकर्ता से गैंग रेप

अररिया में आशा कार्यकर्ता से गैंग रेप

बिरोध करने पर दरिंदो ने महिला को बूरी तरीके से पीटा

अररिया। अररिया के बौंसी थाना क्षेत्र के एक गांव में दरिंदो ने 35 वर्षीया आशा कार्याकर्ता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं बल्कि, दुष्कर्म का विरोध करने पर दरिंदों ने पीड़िता के साथ जमकर मारपीट भी की। पीड़ित महिला को उसके परिजनों ने ईलाज के लिए अररिया के सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
दुष्कर्म पीड़िता ने चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस को बयान दिया है। कहा है कि दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि चार अन्य सहयोग कर रहे थे। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद सदर अस्पताल में ही पीड़िता की मेडिकल जांच करवायी। घटना के संबंध में बताया गया है पीड़त आशा कार्यकर्ता सदर अस्पताल से एक महिला का प्रसव करा कर देर शाम ऑटो से अपने घर लौट रही थी। ऑटो से उतरने के बाद वह पैदल ही जा रही थी कि विनोदपुर से आगे नहर के समीप टावर के पास सुनसान जगह पर करीब आधा दर्जन युवकों ने उसे रोका और फिर बांस की झाड़ी में ले जाकर नंदनपुर के रुस्तम व अररिया के कुद्दुस ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि नंदनपुर के ही एतवारी व सोहराब झाड़ी के बाहर पहरा दे रहा था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version