कल्पना तिवारी
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार की रात पुलिस ने एप्पल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त श्री तिवारी अपने गाड़ी में सवार थे और अपनी सहकर्मी सना को छोड़ने के लिए उसके घर जा रहे हैं। गोली मारने का यह आरोप है उत्तर प्रदेश पुलिस के दो सिपाहियों पर लगा है। फिलहाल पुलिस ने दोनो आरोपित सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी ने अपने बचाव में कहा कि रात करीब 2 बजे उन्होंने देखा कि एक संदिग्ध कार की लाइट ऑफ है। जब उन्होंने पूछताछ करनी चाही तो कार के ड्राईवर ने उनके ऊपर तीन बार गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। जिसके बाद उन्होंने खुद के बचाव में गोली चलाई। उसके बाद वह मौके से भाग गया।
इस बीच मैनेजर विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने पुलिस ने पांच सवालो का जवाब मांगा है। कल्पना नू पूछा है कि विवेक को गोली क्यों मारी गई? आखिर वो क्या परिस्थिति बनी कि कांस्टेबल ने उसके पति को गोली मारी? कल्पना ने पूछा है कि यदि विवेक अपनी सहकर्मी सना के साथ किसी भी स्थिति में था तो उसे मारने की बजाय गिरफ्तार क्यों नहीं किया? पूछा कि आखिर उसके पति का क्या गुनाह है जिसका खामियाजा उन्हे अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवेक तिवारी के सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई है। ऐसे में उनकी पत्नी ने कहा कि इस घटना की सीबीआई से जांच कराई जाए और आखिरी में कल्पना ने पुलिस से पूछा है कि विवेक ने अगर गाड़ी नहीं रोकी थी तो आपने गोली कैसे मार दी? मैं सीएम से पूछना चाहती हूं कि आपकी ये कैसे कानून-व्यवस्था है?
This post was published on सितम्बर 29, 2018 18:35
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आ गया है। भाजपा और… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम प्रदर्शन… Read More
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More