Home Crime लश्कर आतंकी इश्‍राफ पड्डेर ढेर

लश्कर आतंकी इश्‍राफ पड्डेर ढेर

ले. उमर फैयाज की हत्या में था शामिल

जम्मू-कश्मीर। कुलगाम में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में आतंकी इश्‍राफ पड्डेर को सेना ने मार गिराया है। ये आतंकी लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की हत्या में शामिल था। आपको बता दें कि कुलगाम जिले के रहने वाले 23 वर्षीय लेफ्टिनेंट उमर फैयाज राजपुताना राइफल्स में तैनात थे और अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिये उन्होंने छुट्टी ली थी। वह छुट्टी पर थे जब नौ मई को रात करीब साठ किलोमीटर दूर कुलगाम के हरमैन इलाके में उनके घर से उनका अपहरण कर लिया गया। इसके बाद उनका शव उनके घर से तीन किलोमीटर दूर पाया गया।
दूसरी ओर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंथा चौक इलाके में शुक्रवार रात आतंकवादियों ने एक पुलिस बस पर हमला कर दिया। हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। पुलिस का यह बस बेमीना से जेवान की ओर जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस के मुख्यालय जा रही थी। तभी रात करीब आठ बजे आतंकियों ने हमला कर दिया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version