Crime

सासाराम में सुरंग से मिली शराब की बड़ी खेप

बिहार में शराबबंदी कानून का उड़ा माखौल

सासाराम। बिहार में शराब कारोबारियों पर नकेल कसने में  पुलिस की नाकामयाबी एक बार फिर से उजागर हुई है। सासाराम के मुफस्सिल थाना के वजीरगंज गांव में जमीन के भीतर सुरंग बनाकर शराब की बड़ी खेप को छिपा कर रखी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करके पुलिस ने शुक्रवार को इसे बरामद कर लिया है।
जब्त की गई शराब में दस हजार से भी अधिक पाउच को करीब पचास बोरा में भर कर रखा हुआ था। इसके अलावा पुलिस ने एक पेटी अंग्रेजी शराब भी मिला है। बताया जाता है कि शराब तस्कर वजीरगंज गांव के बाहर करीब एक किलोमीटर लम्बा सुरंग बनाए थे। सुरंग को पत्थर के बोल्डर व पटिया से पाट दिया गया था और ऊपर से आने-जाने का रास्ता बनाया गया था। ताकि किसी को इसकी भनक नहीं हो सके। शराब की निकासी के लिए अलग रास्ता बनाया गया था। शराब तस्करी के लिए वजीरगंज पहले से ही बदनाम रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने चौथी बार छापेमारी करके वजीरगंज से शराब की बड़़ी खेप बरामद की है।

This post was published on मई 12, 2017 20:40

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022