Home Crime कुढ़नी में छात्रा के साथ छेड़खानी

कुढ़नी में छात्रा के साथ छेड़खानी

आरोपित शिक्षक गिरफ्तार

संजय कुमार सिंह

मुजफ्फरपुर।  जिले के कुढ़नी प्रखण्ड स्थित एक राजकीय मध्य विद्यालय के एक शिक्षक के द्वारा अपने ही विद्यालय के एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को छात्रा के परिजन ने विद्यालय पहुंच कर शिक्षक पर आरोप लगाते हुए जमकर विरोध जताया। इसके बाद गांव के सैकड़ों लोग विद्यालय पहुंच गये और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही तुर्की ओपी प्रभारी ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार करके छात्रा के परिजनों के शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते गुरूवार को छात्रा को विद्यालय में अकेला पाकर शिक्षक ने  छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगे। हालांकि, इस दौरान छात्रा ने बड़ी चालाकी से खुद को बचाया और घर चली गई। छात्रा की मां घर पर नही थी। वह एक विवाह समारोह में हिस्सा लेकर शुक्रवार को लौटी तो छात्रा ने अपनी मां को  पुरी बात बता दिया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version