Home Crime जमुई जेल की चहारदीवारी में सेंध से मचा हड़कंप

जमुई जेल की चहारदीवारी में सेंध से मचा हड़कंप

जमुई। जमुई मंडल कारा की चहारदीवारी में अज्ञात अपराधियो ने सेंध लगाने की कोशिश करके प्रशासन को सकते में डाल दिया है। घटना, मंगलवार रात की है। हालांकि अपराधी इसमें पूरी तरह कामयाब नहीं हो सके। बतातें चलें कि जमुई मंडलकारा में कई कुख्यात नक्सली बंद हैं।

बुधवार की सुबह समीप के एक विद्यालय के शिक्षक की नजर जेल की चहारदीवारी पर पड़ी। जेल की चहारदीवारी में सेंध लगाने की कोशिश देखते ही शिक्षक परेशान हो गये। उन्होंने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पूरे जमुई जिले के वरीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
देखते ही देखते पूरा मंडल कारा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। वरीय प्रशासनिक अधिकारी के आने के बाद मंडल कारा प्रशासन की नींद खुली। इस दौरान एसपी ने कारा प्रशासन के अधिकारियों को फटकार लगायी। एसपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जायेगी। जेल में लगे सीसीटीवी का फुटेज निकाला जायेगा। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version