Home Crime विवाहिता से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

विवाहिता से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

महिला कैदी से दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश। मऊ थाना के गजियापुर में एक विवाहिता के साथ बलात्कार की खबर प्रकाश में आई है। पुलिस ने इसमें चार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

बतातें चलें कि बीती रात साढ़े दस बजे नीजि बस कंडेक्टर ने विवाहिता के साथ बलात्कार किया। विवाहिता मुहम्मदाबाद गोहना से दवा लेकर बस में घर आने के लिये सवार हुई थी। मधुबन दुबारी मोड़ पर सभी यात्री उतर गये थे। विवाहिता को अकेले देखकर चालक समेत बस के चार स्टाप पहले छेड़खानी करना शुरू कर दिया और बाद में कंडेक्टर ने वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने चारों आरोपितों को रात में छापेमारी करके गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपी गाजीपुर और आजमगढ़ के रहने वाले हैं।
मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 29 वर्षीय विवाहिता अपनी दवा को लेने के लिये मुहम्मदाबाद गोहना गई थी। यहां से वाराणसी से गजियापुर आने वाली निजी बस में शाम को सवार हुई। बस मधुबन मोड़ पर रात साढ़े नौ बजे पहुंची तो सभी सवारी उतर गये। बस में चालक, कंडेक्टर और दो स्टाप रह गये थे। जैसे ही यहां से बस गजियापुर के चली तो इसमें सवार बस के स्टाप ने विवाहिता के साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया। महिला इनका विरोध करती रही। बस जब गजियापुर बंधे के पास पहुंची तो कंडेक्टर अमन उर्फ कलुवा निवासी कम्हरिया थाना खरिहानी जनपद आजमगढ़ ने महिला को बस से जबरन खींचते हुये बंधे के नीचे ले गया। यह देखकर पास में मौजूद चालक व तीन अन्य स्टाफ भाग निकले। बंधे के नीचे कंडेक्टर ने विवाहिता के साथ बलात्कार किया। बाद में स्थानीय लोग विवाहिता को बेसुध अवस्था में लेकर चौकी दुबारी पर आ गये। मामले में पुलिस ने बस के कंडेक्टर, चालक समेत चार आरोपितों को गाजीपुर और आजमगढ़ में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version