Home Crime मीनापुर में आभूषण कारोबारी के घर में घुसकर मारी गोली

मीनापुर में आभूषण कारोबारी के घर में घुसकर मारी गोली

मीनापुर थाना से सटे मुस्तफागंज बाजार की है घटना

मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना से सटे मुस्तफागंज बाजार में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने आभूषण कारोबारी संजय कुमार के सिर में गोली मार दी। बताया गया कि अपराधी चोरी की नीयत से घर में घुसे थे और इसका बिरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें गोली मारी। परिजन घायल कारोबारी को आनन-फानन में मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

पटना में कारोबारी के सिर से गोली निकाल दी गई है, हालत स्थिर है। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस ने तीन घंटे में कांड को सुलझा लिया। गोली मारने वाले शूटर सहित तीनो अपराधियों को हथियार के साथ दबोच लिया है। कारोबारी की पत्नी रितु राज ने अपराधी की पहचान कर ली है।
एसएसपी विवेक कुमार ने बताया कि मामले में संजय की पत्नी के बयान पर तीन अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार अपराधियों में मीनापुर थाना के गंज बाजार का दिलीप कुमार चौधरी, राजीव कुमार व मुस्तफागंज का उमेश प्रसाद शामिल है। इनके पास से एक पिस्टल, एक कट्टा, चार कारतूस, एक कार व तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। फिलहाल, तीनों से मीनापुर थाने पर पूछताछ की जा रही है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version