मुजफ्फरपुर। मीनापुर पुलिस चकजमाल से एक फकीर को लाकर थाने में पूछताछ कर रही है। कथित फकीर पर झाड़फूक के नाम पर 30 हजार रुपये की ठगी करने व महिला से छेड़खानी करने आरोप लगा है। पीड़िता के पति ने इस बाबत थाना को लिखित आवेदन दिया हुआ है। किंतु, गांव के अधिकांश लोग इस आरोप को निराधार बतातें हुए फकीर को निर्दोश बता रहें हैं। जानकार बतातें हैं कि आरोपित नवादा का रहने वाला है और यहां चकजमाल गांव में रह कर झाड़फूक का काम करता है।
बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने शौहर के साथ कोलकाता में रहती है। वह लम्बे समय से बीमार चल रही थी। इस बीच गांव आने पर किसी ने उक्त फकीर के संबंध में बताया। लिहाजा, वह अपने पति के साथ कथित फकीर से मिलने चकजमाल पहुंच गई और पिछले 13 दिनो से वह यही रह रही थी। पीड़िता के जेठ ने बताया कि महिला के साथ किसी को भी रहने की इजाजत नही थी। इस बीच आज सुवह जब महिला के शौहर उससे मिलने आया तो फकीर को आपत्तीजनक अवस्था में देख कर वह भौचक हो गया। उस वक्त पीड़िता अद्ध बेहोशी की अवस्था में थी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई। पुलिस आरोपित फकीर को पूछताछ के लिए थाना लेकर तो आई। किंतु, जबरदस्त समाजिक दबाव के कारण अभी तक कोई कारवाई नही हो सका है।
This post was published on मई 12, 2017 14:00
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More