शनिवार, फ़रवरी 21, 2026 11:57 अपराह्न IST
होमCrimeयूपी की जेल में डॉन की मडर मिस्ट्री

यूपी की जेल में डॉन की मडर मिस्ट्री

Published on

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल का कुख्यात डॉन प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या को लेकर हाय-तौवा मच हुआ है। विपक्ष विधबा बिलाप कर रहा है और सरकार ने जांच के आदेश दे दिएं हैं। बहरहाल, जेल में माफिया डॉन की हत्या से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

झांसी से लाया गया था बागपत जेल
इस घटना के बाद यूपी में जेलो की सुरक्षा व्यवस्था सवालो के घेरे में है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बागपत जिला जेल के जेलर, डिप्टी जेलर सहित चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। बतातें चलें कि मुन्ना बजरंगी को रविवार को ही झांसी जेल से बागपत लाया गया था और यहां पहुंचते ही जेल के भीतर ही उसकी हत्या हो गई। ताज्जुब की बात तो ये कि डॉन के शरीर में एक या दो नहीं बल्कि, दस बुलेट मारे गये हैं और हद देखिए कि जेल के भीतर किसी को भी गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं पड़ी।
बसपा से जुड़े हत्या के तार
बसपा विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी मांगने के आरोप में बागपत कोर्ट में मुन्ना बजरंगी की पेशी होनी थी। लिहाजा, उसे बागपत जेल के तन्हाई बैरक में रखा गया था। यहां पहले से ही कुख्यात सुनील राठी ओर विक्की सुंहेड़ा शायद उसका इंतजार कर रहा था। शुरुआती जांच से पता चला है कि कुख्यात अपराधी सुनील राठी ने ही मुन्ना बजरंगी पर गोली चलाई है। सुनील राठी यूपी के साथ उत्तराखंड में सक्रिय है। सुनील की मां राजबाला छपरौली से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुकी है। लिहाजा, इस हत्या का कारण कहीं राजनीतिक एंगिल तो नहीं है? फिलहाल, यूपी पुलिस सभी एंगिल से मामले की तफतीश में जुट गई है।
पत्नी ने जताई थी हत्या की आशंका
गौरतलब बात ये है कि मात्र दस रोज पहले ही मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जेल के भीतर ही अपने पति की हत्या कर देने की आशंका जाहिर कर चुकी है। मुन्ना की पत्नी ने मीडिया के माध्यम से यूपी के सीएम से अपने पति की सरक्षा करने की गुहार लगा चुकी है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या यह हत्या राजनीतिक है और इससे भी बड़ा सवाल कि क्या इसकी भनक परिवारवालों को पहले से थी? सवाल यह भी कि सुरक्षा को भेद कर जेल के भीतर हथियार कैसे पहुंच गया? यहां आपको बतातें चलें कि पिछले दिनों लखनऊ में हुए एक गैंगवार में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी के साले पुष्पजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अपने साले की तेरहवीं में हिस्सा लेने के लिए पिछले दिनो ही पुलिस अभिरक्षा के बीच मुन्ना बजरंगी विकासनगर कॉलोनी आया था।
हिस्ट्री शीटर था मुन्ना बजरंगी
दरअसल, मुन्ना बजरंगी का असली नाम प्रेम प्रकाश सिंह है और उसका जन्म 1967 में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के पूरेदयाल गांव में हुआ था। उसके पिता पारसनाथ सिंह उसे पढ़ा लिखाकर बड़ा आदमी बनाने का सपना संजोए थे। मगर प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी ने उनके अरमानों को कुचल दिया। उसने पांचवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी। किशोर अवस्था तक आते आते उसे कई ऐसे शौक लग गए जो उसे जुर्म की दुनिया में ले जाने के लिए काफी थे। फिलवक्त, मुन्ना बजरंगी पर संगीन अपराध के 40 से अधिक एफआईआर दर्ज और उसका साम्राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत कई अन्य प्रदेशो तक फैला हुआ था। यूपी के एक भाजपा विधायक की हत्या के बाद से ही मुन्ना बजरंगी स्थानीय पुलिस के साथ- साथ राष्ट्रीय सुरक्षा जांच एजेंसी के तारगेट पर आ गया था। स्मरण रहें कि मुन्ना बजरंगी ने भाजपा विधायक पर अत्याधुनिक एके-47 से 100 राउंड से अधिक गोली बरसाई थी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

More like this

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

AMU Admission 2026 : शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए अहम खबर...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

यूपी पुलिस की बड़ी भर्ती प्रक्रिया आज आवेदन की अंतिम तिथि, 32,679 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से जारी UP Police...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

यूपी बोर्ड 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू, अंकों की शुद्धता के लिए नई digital व्यवस्था

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शामिल हो रहे छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षाएं...

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा उत्तर प्रदेश का मौसम, 22 से 27 जनवरी तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग...

प्रयागराज में वायुसेना का विमान तालाब में गिरा, उड़ान के दौरान संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारतीय...

10वीं-12वीं पास सरकारी नौकरियां 2026 : युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए साल 2026 बड़ी राहत लेकर...

यूपी के दो लाख से अधिक परिवारों को बड़ी राहत, पीएम आवास योजना के तहत मिलेगी पहली किस्त

उत्तर प्रदेश के दो लाख से अधिक परिवारों के लिए रविवार का दिन राहत...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...