चंडीगढ़। बलात्कार के मामले में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें थमने का नाम ही नही ले रही है। सीबीआई ने राम रहीम सिंह समेत दो अन्य डॉक्टरों के खिलाफ एक चार्जशीट दायर किया है। इसमें डेरे के 400 अनुयायियों को कथित तौर पर जबरन नपुंसक बनाने का आरोप है। यह आरोपपत्र पंचकूला की विशेष अदालत में दायर किया गया है।
सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने बताया कि याचिकाकर्ता ने आरोप लगाए थे कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान आदि जगहों के उनके सहित करीब 400 पुरुष अनुयायियों को डेरा में नपुंसक बना दिया गया। डेरा प्रमुख ने अनुयायियों से दावा किया था कि नपुंसक बनने से वे उनके माध्यम से खुद को भगवान के नजदीक पाएंगे। आरोप के मुताबिक, डेरा प्रमुख के कहने पर उनकी सर्जरी कर उनको नपुंसक बनाया गया। आरोपपत्र में राम रहीम के अलावा दो चिकत्सकों पंकज गर्ग और एमपी सिंह का नाम भी शामिल है।
This post was published on फ़रवरी 2, 2018 12:50
KKN गुरुग्राम डेस्क | क्या आप एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और भारतीय सेना में स्थायी… Read More
KKN गुरुग्राम डेस्क | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई 2025 को एक दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे… Read More
KKN गुरुग्राम डेस्क | किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है।… Read More
KKN गुरुग्राम डेस्क | राजकुमार राव और वामिका गब्बी की नई फिल्म 'भूल चूक माफ' अब 23… Read More
KKN गुरुग्राम डेस्क | पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में Apple के… Read More
KKN गुरुग्राम डेस्क | हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने आज 15 मई… Read More