Home Crime नपुंसक बनाने के मामले का चार्जशीट दायर

नपुंसक बनाने के मामले का चार्जशीट दायर

राम रहीम की मुश्किलें और बढ़ी

चंडीगढ़। बलात्कार के मामले में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें थमने का नाम ही नही ले रही है। सीबीआई ने राम रहीम सिंह समेत दो अन्य डॉक्टरों के खिलाफ एक चार्जशीट दायर किया है। इसमें डेरे के 400 अनुयायियों को कथित तौर पर जबरन नपुंसक बनाने का आरोप है। यह आरोपपत्र पंचकूला की विशेष अदालत में दायर किया गया है।

सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने बताया कि याचिकाकर्ता ने आरोप लगाए थे कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान आदि जगहों के उनके सहित करीब 400 पुरुष अनुयायियों को डेरा में नपुंसक बना दिया गया। डेरा प्रमुख ने अनुयायियों से दावा किया था कि नपुंसक बनने से वे उनके माध्यम से खुद को भगवान के नजदीक पाएंगे। आरोप के मुताबिक, डेरा प्रमुख के कहने पर उनकी सर्जरी कर उनको नपुंसक बनाया गया। आरोपपत्र में राम रहीम के अलावा दो चिकत्सकों पंकज गर्ग और एमपी सिंह का नाम भी शामिल है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version