Home Crime भाई के ससुराल आई किशोरी का हुआ गैंगरेप

भाई के ससुराल आई किशोरी का हुआ गैंगरेप

दरिंदो ने रेप का वीडियो बना कर किया वायरल

मुजफ्फरपुर। कटरा थाना के एक गांव में भाई के ससुराल आई 14 वर्षीया किशोरी से चार युवकों ने बारी बारी से गैंगरेप किया और इस गैंगरेप का वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया है। वही, चौथा आरोपित अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
बतातें चलें कि इस शर्मनाक घटना की लापापोती करने के लिए गांव में एक पंचायत भी हो चुकी है। पीड़िता गायघाट थानाक्षेत्र की रहने वाली है। उसके भाई का ससुराल कटरा में है। वह, यहा दशहरा मेला देखने के लिए भाई के ससुराल आई थी और मेला देखने के बाद देर शाम भाभी के घर जा रही थी। रास्ते में अंधेरे का लाभ ले कर चारो आरोपितो ने किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस कर, बारी बारी से उसके साथ गैंगरेप किया और रेप का वीडियो भी बना डाला। किशोरी के द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपितो बीच बीच में उसकी पिटाई भी करते रहे। दंरिदो के हवस की चंगूल से छूटने के बाद घर पहुंची किशोरी ने अपनी भाभी को घटना की जानकारी दी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version