Home New Delhi पत्रकारो ने ढ़ूंढ़ निकाला हनीप्रीत को

पत्रकारो ने ढ़ूंढ़ निकाला हनीप्रीत को

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

नई दिल्ली। जिस हनीप्रीत को सात राज्यों की पुलिस नही ढ़ंढ़ सकी, उसे आज एक पत्रकार ने आखिरकार ढ़ूंढ़ ही लिया। पिछले 38 रोज से पुलिस को चकमा देने वाली हनीप्रीत मंगलवार को आज तक न्यूज चैनल पर जैसे ही नजर आईं, पुलिस ही नही बल्कि, हरियाणा सरकार की भी बोलती बंद हो गई है।
चैनल के इस एक्सक्ल्यूसिव इंटव्यू में हनीप्रीत ने खुद को बेकसूर बताया और अपने पिता राम रहीम को पूरी तरह से निर्दोष बताया है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा के बाद से फरार चल रही उनकी कथित बेटी हनीप्रीत के आमने आते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया हैं। हनीप्रीत के मुताबिक अब वह पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का रुख करेंगी और कानूनी सलाह लेंगी।
गौरतलब है कि हनीप्रीत पर राजद्रोह का केस दर्ज हुआ है। उन पर पंचकूला में हिंसा भड़काने के आरोप में सेक्टर-5 थाने में केस दर्ज है। हनीप्रीत पर आरोप है कि उसने साध्वियों से रेप के दोषी राम रहीम को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश रची थी। गायब रहने के सवाल पर हनीप्रीत ने कहा कि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था।
हनीप्रीत ने आजतक के पत्रकार को बताया कि वह हरियाणा से किसी तरह दिल्ली गई। अब वह हरियाणा-पंजाब कोर्ट जायेगी। सरेंडर के सवाल पर हनीप्रीत ने कहा कि वह कानूनी सलाह लेंगी। हनीप्रीत की मानें तो वह कभी भी नेपाल नहीं गई थीं और देश में ही रह रही थीं। उन्होंने बताया कि वह इतनी डरी हुई थी कि अपनी मानसिक स्थिति बयां नहीं कर सकती है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version