Home Crime चलती ऑटो में महिला से दुष्कर्म का प्रयास

चलती ऑटो में महिला से दुष्कर्म का प्रयास

​संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। थाना क्षेत्र के के गंज बाजार से घर जाने के दौरान चलती गाड़ी में महिला से दुष्कर्म का प्रयास का समाचार प्रकाश मे आया है। विरोध करने पर मारपीट कर उसे गाड़ी से धक्का दे गिरा दिया। परिजनों ने जख्मी महिला को रविवार को एसकेएमसीएच में भरती कराया।  महिला ने ओपी पुलिस को बताया कि घर जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। पहले से ऑटो में मौजूद गांव के युवक ने उसके साथ अश्लिल हरकत व छेड़खानी करने लगा।विरोध के वावजूद दुष्कर्म करने का प्रयास किया।  विरोध करने पर मारपीट करने लगा।
पहले भी कर चुका है दुष्कर्म का प्रयास
महिला ने पुलिस को बताया कि दस दिन पूर्व भी उसके घर में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया था।  शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो आरोपित युवक मौके से फरार हो गया।  केस करने गयी तो गांव में ही मामला निबटारा करने की बात जन प्रतिनिधियों ने कहा।  गांव में ही पंचायत हुई। इसके बाद भी उसके साथ बार-बार घर में घुसने का मामला जारी रहा। महिला ने बताया कि वह रविवार को शिकायत करने थाने जा रही थी, लेकिन गंजबाजार के पास गांव के कुछ लोग मिल गये। सभी घर लौटने का जबरन दबाव बना रहे थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version