संतोष कुमार गुप्ता
मीनापुर। रालोसपा की ओर से रविवार को मुस्तफागंज बाजार पर आक्रोश दिखाओ,शिक्षा बचाओ विषय पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। अधयक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष रामनरेश कुमार ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रभू कुशवाहा ने कहा कि गिरते शिक्षा व्यवस्था को लेकर उनकी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी। खराब शिक्षा व्यवस्था के लिए महागठबंधन की सरकार जिम्मेदार है। शिक्षा के क्षेत्र मे छह सुत्री सुधारो के समर्थन मे रालोसपा चरणबद्ध आंदोलन चलीयेगी। 15 अक्तूबर को गांधी मैदान मे महाआक्रोश रैली भी होगी। सभा को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सहनी,उपेंद्र सिंह,अजीत कुमार निराला,नंदकिशोर कुशवाहा,देवेंद्र कुशवाहा,गुंजन कुमारी,राणा मुकेश सिंह,रवींद्र सिंह,अनिल कुमार,उ दय कुमार,सुबानंद प्रसाद,संदेश रंजन आदि ने सम्बोधित किया।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
