Home Crime दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के घर पर हमला

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के घर पर हमला

हत्या की नियत से आये थे अपराधी : मनोज तिवारी

नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने अपने घर पर अपराधियों ने धावा बोल दिया। सभी सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए अपराधी भाजपा अध्यक्ष के बेडरूम तक पहुंच गये। घटना के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मनोज तिवारी से फोन पर बात की। मनोज तिवारी ने दावा किया कि बदमाश उन्हें जान से मारने के इरादे से आए थे। हालांकि, दिल्ली के स्पेशल सीपी मुकेश मीणा ने मनोज तिवारी के घर पर हुआ हमला को सांसद के खिलाफ एक साजिश का नतीजा बताया है। बहरहाल, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। मनोज तिवारी के घर पर सुरक्षा पुख्ता बढ़ा दियें गए हैं। इधर, पुलिस ने इस मामले में शक के आधार पर जय कुमार और जसवंत को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version