Home Bihar बिहार के चूहें भी अब पीने लगे शराब

बिहार के चूहें भी अब पीने लगे शराब

पुलिस अधिकारी ने किया खंडन

बिहार में शराबबंदी कानून का अब माखौल बनने लगा है। चोर बाजार में बड़े पैमाने पर बिक रही शराब व इसके कारोबारी के तार कही न कही पुलिस से जुड़े होने का चर्चा पहले से सरेआम है। ऐसे में चूहा के शराब पीने से पुलिस बैकफुट आ गई है।
दरअसल बिहार के चूहें भी शराब पीने लगे हैं। वह भी एक दो लीटर नही। बल्कि पुरे 9 लाख लीटर शराब चूहा के पी जाने का मामला समझ से परे है। जी हां, पढ़ कर अजीब लग रहा होगा, लेकिन ये सच है। दरअसल, ये वह शराब है, जिसे पुलिस के अधिकारी के द्वारा जब्त करके मालखाना में रखा हुआ था। कहतें हैं कि मालखाना से शराब की बोतलो के गायब होने की खबर मीडिया में आने के बाद इसकी जांच शुरू हुई। हालांकि पुलिस अधिकारी मात्र 8 लाख लीटर शराब जब्त होने की बात कहतें हैं। इसके बाद पुलिस के अधिकारी बचाव में उतरे और बयान दे डाला की सभी शराब मालखाना में सुरक्षित है।
रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में अप्रैल 2016 से शराबबंदी लागू है। इस अवधि में राज्य के पुलिस ने तकरीबन 9.15 लाख लीटर देशी और विदेशी शराब जब्त की थी, जिसमें का अधिकांश शराब मालखाना से गायब है। पिछले दिनो बिहार पुलिस मेंस एसोसियेशन के अध्यक्ष के साथ दूसरे पुलिस कर्मियों के शराब पीते पकड़े जाने के बाद से ही बिहार की पुलिस शराब को लेकर बैकफुट पर आ गई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version