शनिवार, फ़रवरी 21, 2026 8:39 पूर्वाह्न IST
होमBiharसड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव हिरासत में

सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव हिरासत में

Published on

बिहार में राजद के बंद का दिखा असर

बिहार। नीतीश सरकार की नई खनन नीति के खिलाफ राजद के बिहार बंद का सूबे में जबरदस्त असर दिखा। बंद का नेतृत्व करने उतरे तेजस्वी यादव को पटना से हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, बाद में छोर दिया गया है।
स्थानीय प्रशासन ने तेजस्वी प्रसाद यादव, तेजप्रताप यादव,डॉ रामचंद्र पूर्वे सहित अन्य नेताओं को हिरासत में लिया। इसके पूर्व तेजस्वी ने सभा को संबोधित किया और कहा कि राज्य सरकार गरीब विरोधी है। राजद किसान मजदूर नौजवानों, महिलाओ के साथ लड़ाई जारी रखेगा।
इससे पहले राजद समर्थक जगह-जगह हाथों में बैनर पोस्टर लिए सड़क को जाम करते दिखाई दिए। सुबह से ही कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर दुकानें बंद करा रहे थे। कई जगहों पर ट्रेन रोकी गई है। सड़क पर आगजनी भी की गयी है। सड़क जाम और ट्रेन रोकने से आम लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। राजद कार्यकर्त्ताओं ने पाटलिपुत्र और नवनिर्मित दीघा हॉल्ट के बीच ट्रैक पर नारेबाजी की। बाईपास पर कार्यकर्त्ता विरोध कर रहे हैं। बायपास पर टायर जला कर जाम किया गया। राजद समर्थकों ने मीठापुर बाईपास और बस स्टैंड रोड को भी जाम कर दिया है।
इधर गांधी सेतु पर को भी जाम कर दिया गया है। राजद कार्यकर्ता सेतु के पाया नंबर एक के पास सड़क पर बैठ गए हैं। गांधी सेतु पर पटना से आने वाली गाड़ियां पुल पर फंस गयी है। बिहार बंद के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में डाकबंगला चौराहा पर समर्थक पहुंचे हैं। साथ मे तेजप्रताप, रघुवंश प्रसाद व अन्य वरिष्ठ नेता भी हैं। डाक बंगला चौराहा पर जबरदस्त जाम लग गया। राजद के समर्थक नीतीश सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं।

धनरूआ में एमएलए रेखा देवी उतरी सड़क पर उतरी हैं। पटना गया मुख्य सड़क के बिरंगी मोड़ जाम किया गया है। धनरुआ, बीर , गौरीचक बाजार बंद है। खुसरूपुर में भी राजद कार्यकर्ताओं ने बाजार को जबरन बंद कराया। इधर दानापुर में पथराव हुआ है।
बिहार के अन्य जिलों से भी राजद समर्थकों के विरोध की खबर है। छपरा-पटना मार्ग को राजद कार्यकार्ताओं ने जाम किया है। मुख्य मार्ग पर ही जहां-तहां खड़े हो गए हैं वाहन। जाम कर रहे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी। नवादा में राजद कार्यकर्ताओं ने एनएच 31 जाम किया। भोजपुर में व्यापक बंद है। सुबह से ही जगह-जगह रोड पर उतर गये। आरा-छपरा मेन रोड व पुल समेत कई जगह रोड जाम है। वैशाली के महुआ में सड़कों पर सुबह के 8 बजे ही सन्नाटा रहा।
बिहार बंद को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने सराय में बस रोकी। भुवनेश्वर जाने के लिए निकली बिहार यूनिवरसिटी की टीम को उतारना पड़ा। इधर कोहरा के बीच जहानाबाद में बंद कराने राजद समर्थक सड़क पर उतरे। पार्टी समर्थक छह टोलियों में बंटकर बंद को सफल बनाने में जुटे हुए थे। शहर के काको मोड़, 32 भंवरिया और अरवल मोड़ को पूरी तरह ठप कर दिया, जिससे अरवल, जहानाबाद, गया, बिहार शरीफ की ओर जाने वाले वाहन नहीं चले।
बंद समर्थकों ने गया-पटना रेलखंड पर डीएम आवास के सामने जनशताब्दी एक्सप्रेस को 15 मिनट तक रोके रखा। राजद समर्थको ने मुजफ्फरपुर में वैशाली ट्रेन को कुछ देर के लिए रोक दिया। मुजफ्फरपुर के अन्य ग्रामीण इलाको में भी राजद के बंद का जबरदस्त असर दिखा। मीनापुर में राजद विधायक मुन्ना यादव के नेतृत्व में समर्थको ने शिवहर स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। राजद समर्थको ने एनएच 77 को भी जाम करके सड़क पर ही टायर जला कर प्रदर्शन करने लगे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

More like this

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

Raxaul में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, तीन श्रद्धालु घायल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के Raxaul में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार...

पटना समेत पूरे बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। राज्य...

दरभंगा में इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्रों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी

बिहार के दरभंगा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंटर की...

बिहार में बारिश का कोई अलर्ट नहीं, सुबह और रात में हल्का कोहरा संभव

मौसम विभाग ने रविवार, 8 फरवरी 2026 के लिए बिहार का ताजा weather update...

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 : 17 से 25 फरवरी तक दो पालियों में परीक्षा, सख्त प्रवेश नियम लागू

Bihar School Examination Board ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 की तैयारी पूरी कर ली...

Bihar Weather Update : पछुआ हवाओं से बढ़ी ठंड, 25 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Bihar में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पछुआ हवाओं के तेज...

जिला जज शिल्पी सोनी राज का हार्ट अटैक से निधन, शोक में न्यायिक जगत

बिहार के नवादा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। नवादा की जिला...

Bihar Weather Update : सर्द पछुआ हवाओं से बढ़ेगी ठंड, तापमान में आएगी गिरावट

 बिहार में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। अगले तीन दिनों तक...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

फरवरी में मौसम का बदला मिजाज, दिन में गर्मी और रात में बढ़ती ठंड

फरवरी के महीने में बिहार का मौसम लगातार लोगों को हैरान कर रहा है।...