रविवार, मई 24, 2026 12:58 पूर्वाह्न IST
होमBiharSitamarhiसीतामढ़ी के सांसद को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

सीतामढ़ी के सांसद को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Published on

सीतामढ़ी। सुप्रीम कोर्ट ने सीतामढ़ी संसदीय सीट पर हुए चुनावों में उम्मीदवार का नामांकन खारिज करने के मामले में दायर याचिका पर सांसद रामकुमार शर्मा और निर्वाचन अधिकारी को नोटिस जारी किए हैं। यह नोटिस उम्मीदवार रहे रामनिरंजन राय की अपील पर जारी किए हैं।
बिहार पुलिस के अधिकारी रहे राय का नामांकन यह कहकर खारिज कर दिया गया था कि वह पुलिस सेवा में हैं क्योंकि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। राय ने कहा कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के मामले में स्वीकार्यता का प्रश्न नहीं है। इसे तीन माह की अवधि बीतने के बाद स्वत: स्वीकार मान लिया जाता है। इस बारे में सुप्रीम कोर्ट ने भी फैसला दिया हुआ है। लेकिन निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन खारिज कर दिया। बाद में सरकार ने 16 फरवरी 2016 को उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति स्वीकार कर ली।
राय ने कहा कि उन्होंने मई 2014 में हुए संसदीय चुनावों से काफी पहले 31 दिसंबर 2013 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए सरकार को नोटिस दिया था। लेकिन सरकार ने तीन माह की अवधि बीतने के बाद भी उसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद अंतत: उन्होंने एसपी के पद से 1 अप्रैल 2014 को इस्तीफा दे दिया लेकिन सरकार ने उसे भी स्वीकार नहीं किया।
यह मामला वह पटना हाईकोर्ट ले गए थे। हाईकोर्ट ने फैसले में माना कि निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन गलत तरीके से खारिज किया था। निमयानुसार उन्हें सेवा से इस्तीफा देने का सबूत लाने के लिए दो दिन का समय देना चाहिए था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

रजरप्पा का रहस्य | जहां देवी ने खुद काट लिया अपना सिर

क्या आपने कभी ऐसी देवी के बारे में सुना है… जिन्होंने स्वयं अपना सिर...

बिहार पर कितना कर्ज? विकास की रफ्तार के पीछे छिपा आर्थिक दबाव

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में विकास और विशेष राज्य के दर्जे की बहस...

चांडिल डैम का डरावना सच | क्या सच में सुनाई देती हैं चीखें?

क्या सच में Chandil Dam के आसपास रात में रहस्यमयी आवाजें सुनाई देती हैं?...

दशम, हुण्डरू और रजरप्पा फॉल की अनसुनी सच्चाई

क्या आपने कभी सोचा है कि पानी सिर्फ बहता नहीं… बल्कि गरजता भी है?...

More like this

सीतामढ़ी में बाइक सवार बदमाशों ने रामबाबू राय को गोलियों से भूना

बिहार में Crime और Law and Order को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल...

पहले चरण का मतदान संपन्न, दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार तेज

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। पहले...

अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान से कोई भी गोली चलने पर उसका जवाब बिहार में बने गोले से दिया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 3 नवंबर 2025 को बिहार के सीतामढ़ी जिले...

दिल्ली क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में गैंग के चार अपराधियों को मारा तीन सीतामढ़ी के

दिल्ली क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़े ऑपरेशन के...

बिहार के सीतामढ़ी में RJD टिकट वितरण को लेकर रितु जायसवाल नाराज

बिहार के महागठबंधन में सीट वितरण को लेकर आंतरिक संघर्ष बढ़ता जा रहा है,...

बिहार में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कपूर झा गैंग के तीन शूटर घायल

सोमवार सुबह बिहार में एक बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर...

मुज़फ़्फ़रपुर-सीतामढ़ी रेलखंड पर दोहरीकरण का काम शुरू

उत्तर बिहार (North Bihar) के लिए एक महत्वपूर्ण रेलवे विकास योजना (Railway Development Plan)...

बिहार में आदर्श परीक्षा केंद्र: स्टूडेंट फ्रेंडली Examination System की नयी दिशा

 बिहार स्कूल एग्ज़ामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने राज्य के कई जिलों में अत्याधुनिक Aadarsh Pariksha...

 Bihar Crime : Sitamarhi में बढ़ते अपराधों से हड़कंप, CSP ऑपरेटर और राजनीतिक नेताओं पर हमले से कानून-व्यवस्था पर सवाल

बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में हाल के हफ्तों में लगातार गंभीर अपराध सामने आए...

पटना Weather Update: किशनगंज और सीतामढ़ी में Heavy Rainfall Alert

पटना और आसपास के जिलों का मौसम गुरुवार को सामान्य रहा। बंगाल की खाड़ी...

बिहार को मिलेगा नया एयरपोर्ट और तारामंडल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है। राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान...

बिहार का Double Murder Case: दामाद की अय्याशी से खफा ससुर ने दी Contract Killing की सुपारी

बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहां एक ससुर...

बिहार से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, आठ स्टेशनों से होगा संचालन

बिहार से जल्द ही नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू होने जा रही हैं।...

बिहार में INDIA गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा पहुंची सीतामढ़ी

बिहार में INDIA गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा गुरुवार को अपने 12वें दिन सीतामढ़ी...

सीतामढ़ी में राहुल गांधी के आगमन की तैयारी तेज, 27–28 अगस्त को होगा भव्य आयोजन

सीतामढ़ी जिला कांग्रेस कमेटी ने Voter Adhikar Yatra की तैयारी को लेकर विशेष बैठक...