होमBiharMuzaffarpurमीनापुर में सड़क किनारे पॉलीथिन में रहने वालों का छलका दर्द

मीनापुर में सड़क किनारे पॉलीथिन में रहने वालों का छलका दर्द

Published on

सांप और बिच्छू के खतरे से सहमे रहतें हैं सड़क पर रहने वाले विस्थापित

KKN न्यूज ब्यूरो। मुजफ्फरपुर से सटे मीनापुर गांव की सुमित्रा देवी अपने दो पुत्र, दो बहू और तीन पोता-पोती के साथ पिछले पांच रोज से शिवहर स्टेट हाईवे के किनारे प्लास्टिक तानकर रह रही है। सुमित्रा बताती है कि दो रोज से सरकारी भोजन मिलने लगा है। इससे पहले चूड़ा और सत्तू खाकर रहना पड़ा। कमोवेश यही हाल शत्रुघ्न   मांझी की है। श्री मांझी बताते हैं कि शनिवार को सरकारी चापाकल लगा है। किंतु दूर होने की वजह से परेसानी कम नहीं हुई। पुरैनिया गांव की मरछिया देवी बताती हैं कि सड़क किनारे खुले में शौचालय जाने के लिए अंधेरा होने का इंतजार करना पड़ता है। हालांकि, प्रशासन ने अस्थायी शौचालय बनाने का दावा किया है। वृद्ध नागेन्द्र साह ने बताया कि छह रोज से बेटा, बहू और पोता- पोती समेत 13 लोगों के साथ सड़क किनारे पॉलीथिन में गुजारा कर रहे हैं। घर का सभी सामान बाढ़ में बर्बाद हो चुका है। मीनापुर में बाढ़ विस्थापितो का हाल बुरा है। शिवहर सड़क पर मीनापुर के समीप करीब 125 परिवार पॉलीथिन के सहारे रह रहे हैं। धूप में तपना और बारिश में भीगना इन बाढ़ पीड़ितों की नियति बन गई है। कोविड के खतरा के साथ-साथ सांप-बिच्छू का खतरा भी हमेशा बना रहता है। सरकारी दावों से इतर इंदल कुमार बतातें हैं कि चारा के अभाव में मवेसी कई रोज से भूखे हैं।

सड़क पर विस्थापित

अंचल प्रशासन का दावा

मीनापुर अंचल प्रशासन की माने तो अब तक बाढ़ से 7,500 परिवार विस्थापित होकर सड़क किनारे या बांध पर शरण लिए हुआ है। अंचलाधिकारी रामजपी पासवान बताते हैं कि विस्थापितों के लिए नौ सामुदायकि किचन चलाया जा रहा है। विस्थापित परिवारों के बीच तीन हजार से अधिक पॉलीथिन शीट का वितरण कर दिया है। दूसरी ओर सांसद वीणा देवी ने प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ितो को दोनो शाम की भोजन और शुद्ध पेयजल देने की मांग की है। इससे पहले विधायक मुन्ना यादव ने भी प्रशासन पर गलत बयानी करने का आरोप लगाते हुए पीड़ितो को उनके भाग्य भरोसे छोड़ देने का आरोप लगाया है।

 

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

नेपाल की सुलगती सरहद: सांप्रदायिक हिंसा, राजनीतिक बेचैनी और भारत के लिए बढ़ती चुनौती

जब पड़ोसी देश में आग लगती है, तो धुआं सीमाएं नहीं पहचानता... KKN ब्यूरो। भारत...

More like this

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...