होमKKN Specialशीला के जान की दुश्मन बनी सांप, 19 वर्षो में 50 बार...

शीला के जान की दुश्मन बनी सांप, 19 वर्षो में 50 बार काटा

Published on

​मीनापुर के बहवल बाजार निवासी एक महिला के पीछे पड़ी सांप

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर । मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के बहवल बाजार गांव की कृष्णदेव प्रसाद की पत्नी शीला देवी मंगलवार को अपना जख्म दिखा रही थी। दुसरी ओर उसे डर भी सता रहा था कि कही फिर उसे सांप ना डंस ले। इसी बीच आंगन से बेटी दौड़ती आयी कि मम्मी सांप घूम रहा है। पति के जाने के बाद सांप भाग गया। शीला देवी को एक बार नही दो बार नही बल्कि सांप ने पचास बार डसा है। वह चालिस बार भगवानपुर के प्रभात तारा हॉस्पीटल मे इलाज करा चुकी है। बात 1998 की है.शीला की पुत्री रानी 22 दिन की हो गयी थी। शीला ने पुत्री को दूध पिलाकर जमीन पर सुला दिया। रात अंधेरा हो चुका था.जब वह घर से बाहर निकलने लगी तो पैर सांप के शरीर पर पड़ गया। सांप ने फुफकारते हुए पलट कर उसको काट लिया। लोगो ने उसको प्रभात तारा अस्पताल मे भर्ती कराया। बड़ी मुशकिल से उसे बचाया जा सका। सातंवा रोज सांप ने काट लिया। इसके बाद सांप डसते ही रहा.22 बार उस साल सांप ने डंसा। इसके बाद शीला ने ओझागुणी से लेकर कई जगहो पर पूजा पाठ कराया। इसके बाद सिलसिला थम गया। 14 फरवरी 2014 को पुत्री की शादी का मुर्हुत निकलते ही उसके घर मे परेशानी शुरू हो गयी। शीला के साथ साथ परिवार के अन्य लोगो को भी सांप ने डंसना शुरू कर दिया। पुत्री रानी को दो बार डंसा। पुत्र राजाबाबू को तीन बार सांप ने डंसा। राजाबाबू को प्रभात तारा अस्पताल मे भर्ती कराया गया। मां घर आकर बेटे के अस्पताल ले जाने के लिए खाना बनाने लगी। चावल चुगने के वक्त ही विषधर ने फुफकारते हुए मां को भी डंस लिया। खाना छोड़ कर मां को अस्पताल ले जाना पड़ा। इतना ही नही देखभाल के लिए शीला की बहन को भी नागराज ने अपना शिकार बनाया। तंत्र मंत्र व साधना कराने के बाद यह सिलसिला कुछ दिनो के लिए थम गया। किंतु छह मई से शीला के घर मे फिर से तुफान आ गया है। अब तो वह स्वपन व बिछावन पर भी कांप उठती है। शीला को सांप ने छह,सात,आठ,17,24,27 मई  को भी डसा। जून मे तो सिलसिला थम नही रहा है। घर के लोगो ने शीला को कुछ दिनो के लिए मायके बैरिया भेज दिया। किंतु वहां भी सांप ने डंस लिया। अब शीला जाये तो कहां जाये। घर मे भी अनेक लोगो की उपस्थिति मे भी उसे ही डसती है। शीला कहती है कि वह अब क्या करे,समझ मे नही आता। सांप ने कहां कहां जख्म नही दिया। चारो तरफ पत्थर लगाने का दाग है।वह जख्म दिखाते हुए रो पड़ती है। हालांकि विज्ञान के इस दौर मे शीला को शंका गांव के ही कुछ लोगो पर है। किंतु शिकायत कहां करे। कोई सबूत है नही। कानून इसको मानता नही है। लेकिन इस दैविय प्रकोप के लिए वह कहां कहां ओझाओ का दरवाजा नही खटखटाया। वह कहती है गर्दन व हाथ से जंतर खुद से गायब हो गया। आंचल से बंधा पांच लौंग भी खुद लुप्त हो गया। ओझागुणी बोलते है चवनिया पूजा कराने के लिए। जबकि इस पूजा पर लाखो खर्च आयेंगे। कहां से आयेगा इतना पैसा। गेरूआ व बतासा चढाने के बाद भी घर मे तबाही है। शीला के दामाद अजय भी दिल्ली से यहां आ गये है। उनका कहना है कि कुछ लोग दुश्मनी का खुन्नस निकाल रहे है। वह पहले भी बर्बाद करने की धमकी दे चुका है। गांव मे ऐसी घटना चर्चा का विषय है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

More like this

बिहार की अर्थव्यवस्था: तेज़ रफ्तार विकास के पीछे छिपी गरीबी, पलायन और संभावनाएं

क्या बिहार सचमुच बदल रहा है? या आंकड़ों की चमक के पीछे अब भी...

क्या ट्रंप हार गए ईरान से? स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर संकट, चीन की एंट्री और भारत के लिए बड़ा खेल

KKN ब्यूरो। क्या सच में Donald Trump ईरान के सामने झुक गए? क्या अमेरिका...

क्या ईरान सिर्फ एक देश है या एक ऐसी रणनीति, जिसे हराना नामुमकिन है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है… कि दशकों से प्रतिबंध झेल रहा एक...

ट्रंप की दादागिरी का असली चेहरा अब दुनिया के सामने है

KKN ब्यूरो। क्या अमेरिका मिडिल ईस्ट में फंस चुका है? क्या ट्रंप की ‘दादागिरी’...

अफगानिस्तान का नूर खान एयरबेस पर हमला: पाकिस्तान को दिया गया एक रणनीतिक संदेश

KKN ब्यूरो। दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में कभी-कभी ऐसी घटनाएँ घटती हैं जो केवल...

क्या दुनिया एक और हिरोशिमा मोमेंट की ओर बढ़ रही है?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया को पता भी है कि मिडिल ईस्ट में चल रही...

ईरान पर अमेरिकी हमला या चीन को घेरने की रणनीति?

KKN ब्यूरो। क्या मिडिल ईस्ट में उठती हर जंग की आग के पीछे कोई...

मिडिल ईस्ट की जंग: क्या दुनिया की इंटरनेट नसों पर कब्ज़े की लड़ाई शुरू हो चुकी है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है कि मिडिल ईस्ट की हर जंग का...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

क्या कोई राजनीतिक व्यक्ति कभी सुप्रीम कोर्ट का जज बना?

बिना क़ानून की डिग्री, राजनीति और न्यायपालिका पर उठे सबसे बड़े सवाल KKN ब्यूरो। भारतीय...