होमKKN Specialनक्कारखाने में " नक्कारे की तूती "

नक्कारखाने में ” नक्कारे की तूती “

Published on

  आधुनिकता की शोर मे गुम हो रही नगाड़े की धुन

 ग्रामीण इलाको मे नही गूंजती है अब नगाड़े की अवाज

आधुनिकता की आंधी मे गुम हो गया दो लकड़ियो का सरगम

ऑक्टोपैड के सामने गौण हो गया नक्कारे की धमक

 

  संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। बहबल बाजार के सूर्य राम, हरका के बैधनाथ राम, मंगेया के रक्टू राम, मधुबनी के रामाशिष राम, बासुदेव छपड़ा गांव के अशर्फी साह व मुस्तफागंज बाजार के जीतन राम व राजेंद्र प्रसाद के नक्कारे की आवाज को याद कर मन मे लोकस्वर की तरंगे मन मे उमड़ने घुमड़ने लगती है। हालांकि इसमे से अधिकांश लोग अब इस दुनिया मे नही है। किंतु इनके नक्कारे से निकले मधुर धुन की चर्चा अब भी होती है। कुल मिलाकर साज और आवाज के शान नक्कारा(नगाड़ा ) की धुने अब नक्कारखाने की तूती बनकर रह गयी है। ग्रामीण इलाको मे अब इसकी धमक सुनायी नही देती है। रंगमंचो के साज के कतार मे भी अब नक्कारा कहीं नजर नही आता है। अब उसकी जगह ऑक्टोपैड ने ले लिया है। आधुनिकता की आंधी मे अब दो लकड़ियो का सरगम सुनायी नही देता।

मीनापुर मे विदेशिया नाचो की संख्या मे भारी कमी आयी है। हालांकि अब भी अधिकांश नाचो मे अब भी नगाड़े है। किंतु वाधको की कमी के कारण अब वहां भी ड्रमसेट का प्रयोग होने लगा है। भले ही सांस्कृतिक रंगमंचो से नक्कारे की खनक गुम हो गयी है। किंतु मीनापुर मे स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर देवकीनंदन का नक्कारे की लोकधुन प्रत्येक साल सुनायी देती है। आकाशवाणी रेडियो के कालाकारो के साथ उनका संगत सबके लिए आकर्षण का केंद्र होता है। देवकीनंदन बताते है कि नक्कारेे का अब भी कोई जबाब नही है। किंतु इसके कद्रदान मे कमी आ गयी है। नक्कारे से कभी बहुत कुछ करते थे किंतु अब दाल रोटी भी चलाना मुश्किल है। देवकीनंदन 1962 मे मैट्रीक करने के बाद नक्कारे बजाना शुरू कर दिया। वह 1975 से 80 तक सुप्रसिद्ध नृत्यांगना व गायक  गुलाबबाई के साथ काम किया। आशा उषा व महावीर सिंह के थियेटरो मे काम किया। अब वह आकाशवाणी के लोक धुन मे भी उनकी लहरी गुंजती है। उन्हे बिहार के गौरव पुरूस्कार से भी नवाजा गया। कविवसार विकास परिषद के संयोजक डॉ श्यामबाबू प्रसाद बताते है कि नक्कारे की धमक धीमा पड़ना लोक संस्कृति के लिए अच्छी बात नही है। ऑक्टोपैड कभी भी नक्कारे का विकल्प नही हो सकता। क्योकि उसमे सुर कम व धम्मक ज्यादा है। शास्त्रिय व सुगम संगित,गजल व लोकगायकी नक्कारे के बिना अधूरा है।

रंगमंचो की शान हुआ करता था नगाड़ा

नगाड़ा’ शब्द फ़ारसी और उर्दू के साथ हिन्दी में शामिल हुआ. हिन्दी में इसका एक रूप ‘नगारा’ भी है। इस शब्द का शुद्ध रूप है- “नक्कारः”, जिसका उर्दू में उच्चारण ‘नक्कारा’ है।  इस प्रकार इसका हिन्दी रूप ‘नगाड़ा’ या ‘नगारा’ है।  नक्कारः मूल रूप से अरबी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है- धौसा, भेरी, दुंदुभि आदि। भारतीय भाषाओं में यह शब्द इस्लामी समय में आया. अरबी में एक धातु है ‘नक्र’, जिसका अर्थ है- ‘किसी चीज को पीटना’ या ‘ठोकना’ आदि।  नगाड़ा एक ऐसा वाद्य है, जो चमड़े के पर्दे से ढका रहता है और इस चमड़े के पर्दे पर लकड़ी की दो छोटी छड़ों से प्रहार किया जाता है, जिससे जोरदार ध्वनि पैदा होती है।
कभी शाही फरमान के लिए बजता था नगाड़ा

वास्तव में नक्कारा या नगाड़ा संदेश प्रणाली से जुड़ा हुआ शब्द है। दरअसल शासन की महत्त्वपूर्ण घोषणाएँ आम जनता तक पहुँचाने के लिए नक्कारा होता था, जो सरे बाज़ार नगाड़ा पीटते हुए किसी सरकारी फरमान की घोषणा करता था। इसी तरह सेनाएँ जब कूच करती थीं तो भी नगाड़े बजाए जाते थे, ताकि सबको खबर हो जाये। मुग़लों के दरबार में एक नक्कारखाना होता था, जिसमें अहम सरकारी फैसले सुनाए जाते थे. फैसलों की तरफ़ ध्यान आकर्षित करने के लिए ज़ोर-ज़ोर से नक्कारे बजाए जाते थे, जिससे सबका ध्यान उस ओर लग जाए। ऐसी मुनादियों में लोगों को सजाएँ देने से लेकर घर की कुर्की कराने जैसी बातें भी होती थीं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

क्या अमेरिका पर भरोसा करने का दौर खत्म हो रहा है? भारत की नई चुनौती

दुनिया की राजनीति में अमेरिका की ताकत पर शायद ही कोई सवाल उठाता है,...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

More like this

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

मीनापुर का किसान फसल बेचकर कितना कमाता है? खेत से बाजार तक पूरा हिसाब

मीनापुर में धान की फसल जब खेत में लहलहाती है, तो दूर से वह...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

गुमनाम हकीकत: जब इतिहास के खामोश पन्ने अपनी कहानी कहने लगते हैं

पुस्तक समीक्षा इतिहास की सबसे बड़ी विडंबना शायद यह है कि जो दर्ज है,...

शिक्षक से बड़ा कौन? भारत की उस परंपरा की पड़ताल, जहाँ गुरु को देवता कहा गया

KKN पड़ताल। किसी बच्चे के हाथ में पहली बार कलम आती है, तो वह...

एआई: सुविधा का अगला पड़ाव या इंसान के नियंत्रण से बाहर होती मशीन?

KKN ब्यूरो। कल्पना कीजिए, एक ऐसी मशीन है जिसे आपने कोई काम करने के...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

विश्वकर्मा पूजा: मशीन पर फूल चढ़ाने की परंपरा या इंसान के हुनर को सलाम?

ऋग्वेद के ‘विश्वकर्मन्’ से आधुनिक कारखाने तक पहुंची परंपरा में आखिर छिपा संदेश क्या...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...