मुजफ्फरपुर। एमडीडीएम कॉलेज की एक छात्रा पिछले दो दिनो से लापता बताई जा रही है। लापता छात्रा का नाम करिश्मा कल्याणी उर्फ स्वीटी है। फिलहाल करिश्मा का मोबाइल भी बंद है। नगर थाना के बहलखाना रोड स्थित आलोकपुरी निवासी उसकी मां रीता देवी ने एफआईआर दर्ज कराई है। मां ने पुलिस को बताया कि करिश्मा सोमवार को घर से कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। आवेदन मिलने के बाद पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है।
https://youtu.be/14Irjby80Fs
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
