होमBiharMuzaffarpurमीनापुर में कटाव राहत कार्य की डीएम ने की समीक्षा

मीनापुर में कटाव राहत कार्य की डीएम ने की समीक्षा

Published on

सम्भावित बाढ़ से निपटने के लिए डीएम ने अंचल प्रशासन को दिए कई निर्देश

KKN न्यूज ब्यूरो। मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार शुक्रवार को मीनापुर के डुमरिया और रघई घाट पहुंच कर कटाव राहत कार्य की समीक्षा की। बूढ़ी गंडक नदी के द्वारा हो रही कटाव की लगातार मिल रही सूचना के बाद डीएम ने स्वयं स्थल का मुआइना  किया। बतातें चलें कि डुमरिया में 400 मीटर और रघई में 300 मीटर की दूरी में कटावरोधी कार्य चल रहा है। डीएम ने बाड़ाभारती गांव के पुकार चौक के समीप बूढ़ी गंडक के कमजोर हो चुके बांध का भी जायजा लिया और मौके पर ही जल संसाधन विभाग के अधिकारी को कई निर्देश दिए।

कटाव स्थल पर डीएम

बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा

दोपहरबाद डीएम मीनापुर के अंचल कार्यालय पहुंच कर बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा की और बाढ़ आने पर यहां सामुदायिक किचन की व्यवस्था करने और विस्थापितो के बीच तत्काल पोलीथिन वितरण करने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया। डीएम ने मेडिकल टीम को तैयार रहने का आदेश दे दिया है। बाढ़ में फंसे पशुओं को चारा और दवा मुहैय्या कराने के लिए पशु पालन विभाग के अधिकारी को पहले से तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। स्मरण रहें कि लगातार हो रही बारिश और बूढ़ी गंडक नदी के खुले तटबंध के कारण मीनापुर में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

डीएम के समीक्षा के दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता बबन पांडेय, सहायक अभियंता विजय कुमार प्रिंस, बीडीओ अमरेन्द कुमार, सीओ रामजपी पासवान, सीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश कुमार, पशु चिकित्सक डॉ. जमा, कनीय अभियंता उमां शंकर पाल भी मौजूद थे।

चांदपरना के ग्रामीण

 जल संसाधन विभाग की टीम को ग्रामीणो ने खदेड़ा

इधर, चांदपरना पहुंचने पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को फजीहत का सामना करना पड़ा। ग्रामीणो ने बांध पर पहुंचने से पहले ही अधिकारी को खदेड़ दिया। जल संसाधन विभाग के अधिकारी चांदपरना के समीप बूढ़ी गंडक नदी के जर्जर तटबंध का मुआइना करना चाहते थे। ग्रामीणो का नेतृत्व कर रहे किसान अनील कुमार और रीषिकेष राज ने बताया कि जब तक किसानो के मुआवजा का भुगतान नहीं हो जाता है। तबतक किसी भी अधिकारी को बांध का निरीक्षण नहीं करने दिया जायेगा। स्मरण रहें कि पिछले तीन दशक से यहां के 100 से अधिक किसान बांध के लिए अधीग्रहित की गई जमीन के बदले मुआवजा की मांग कर रहें है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

गुमनाम हकीकत: जब इतिहास के खामोश पन्ने अपनी कहानी कहने लगते हैं

पुस्तक समीक्षा इतिहास की सबसे बड़ी विडंबना शायद यह है कि जो दर्ज है,...

शिक्षक से बड़ा कौन? भारत की उस परंपरा की पड़ताल, जहाँ गुरु को देवता कहा गया

KKN पड़ताल। किसी बच्चे के हाथ में पहली बार कलम आती है, तो वह...

एआई: सुविधा का अगला पड़ाव या इंसान के नियंत्रण से बाहर होती मशीन?

KKN ब्यूरो। कल्पना कीजिए, एक ऐसी मशीन है जिसे आपने कोई काम करने के...

More like this

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...