होमBiharMuzaffarpur‘दुनिया के चश्मे से’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

‘दुनिया के चश्मे से’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

Published on

पत्रकारिता की भूमिका पर संगोष्ठी

श्रद्धांजलि सभा

KKN न्यूज ब्यूरो । बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार को पत्रकार शिवशंकर श्रीवास्तव स्मृति पर्व का आयोजन हुआ। मिठनपुरा क्लब रोड स्थित मदर टेरेसा विद्यापीठ में आयोजित स्मृति पर्व के मौके पर ‘समाज में पत्रकारिता की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अधिवक्ता पंकज बसंत ने कहा कि लिखी हुई बात प्रमाणपत्र की तरह होता है। समाज की दशा और दिशा तय करने में पत्रकारिता की भूमिका अहम होती है। आज समय के साथ आदमी बदले हैं, तो पत्रकारिता भी बदली है। वरीय चिकित्सक डॉ. नवीन कुमार ने कहा कि शिवशंकर श्रीवास्तव ने पत्रकारिता के क्षेत्र में मील का पत्थर स्थापित किया है। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार ने कहा कि शिवशंकर श्रीवास्तव चौथे स्तम्भ की मजबूती थे। भोला चौधरी ने कहा कि शिवशंकर जी की पत्रकारिता समाज के लिए समर्पित थी।

पुस्तक का हुआ लोकार्पण

स्मृति पर्व के मौके पर दिवंगत पत्रकार शिवशंकर श्रीवास्तव की पुस्तक “पत्रकार शिवशंकर श्रीवास्तव (दुनिया के चश्मे से)” का लोकार्पण किया गया। इससे पहले मौजूद पत्रकार, शिक्षाविद और राजनेताओं ने दिवंगत पत्रकार शिवशंकर श्रीवास्तव की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आस्था झा व कनिष्का पूर्वा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और सतीश कुमार झा ने विषय प्रवेश कराया।

पत्रकार का सामाजिक सरोकार

संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे साहित्यकार डॉ. संजय पंकज ने कहा कि पत्रकार शिवशंकर श्रीवास्तव अपनी लेखनी पर विश्वास करने वाले सांस्कृतिक और सामाजिक सरोकार के पत्रकार थे। स्मृति पर्व का सफल संचालन भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक प्रियदर्शी ने किया। मौके पर डॉ. हरिकिशोर प्रसाद सिंह, अजय कुमार, आनंद पटेल, राकेश कुमार साहू, पीयूष यादव, अनिल कुमार अनल, राजेश कुमार, राजेन्द्र ठाकुर, प्रेम भूषण, उमाशंकर प्रसाद, आदर्श रंजन, अभिषेक कश्यप, सामंत राज समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

एनर्जी ड्रिंक से पैकेटबंद खाने तक: सुविधा के नाम पर शरीर के साथ कितना बड़ा सौदा?

बाजार की चमकदार पैकेजिंग के भीतर छिपी चीनी, नमक, वसा और कैफीन शरीर को...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

डायबिटीज लाइलाज है या इलाज का तरीका पुराना पड़ चुका है?

भारत में 101 मिलियन लोगों को डायबिटीज, 136 मिलियन प्री-डायबिटीज की जद में; दुनिया...

More like this

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...