Home Bihar मोकामा में पिता पुत्र की ट्रेन से कटकर मौत

मोकामा में पिता पुत्र की ट्रेन से कटकर मौत

मोकामा। मोकामा के हथिदह स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर पिता और उसके दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। पीड़ित परिवार पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से हथिदह जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हथिदह स्टेशन पहुंचने से एक किमी पहले स्टेशन पर उतरने के लिए राहुल अपने दो बच्चों और पत्नी संग ट्रने के गेट पर पहुंचे। ट्रेन में काफी भीड़ थी, इसलिए राहुल की पत्नी थोड़ी पीछे रह गई। उसी दौरान अचानक धक्का-मुक्की में राहुल की बेटी ट्रेन से गिर गई। बेटी को बचाने के लिए पिता ने भी ट्रेन से छलांग लगा दी। इसी बीच बेटा आशीष उन्हें देखने नीचे झांकने लगा। तभी वह भी गिर गया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version