बुधवार, मार्च 4, 2026 5:31 पूर्वाह्न IST
होमBiharबिहार का सोनपुर मेला आस्था, व्यापार और आनंद का संगम

बिहार का सोनपुर मेला आस्था, व्यापार और आनंद का संगम

Published on

बिहार का सोनपुर मेला एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला माना जाता है | यह मेला हर साल कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि से शुरू हो जाता है, यहाँ हर साल भक्त गंगा स्नान के लिए आते हैं | यह मेला बिहार की राजधानी पटना के  सोनपुर में गंगा और गंडक के तट पर लगती है | इस मेले ने देश में पशु मेलों को एक अलग पहचान दी है। यह मेला एक महीने तक चलता है, लाखों लोगों की भीड़ लगती है, इस मेले में तरह-तरह के नाटक और प्रोग्राम का भी आयोजन होता है |

सोनपुर मेला का ऐतिहासिक महत्व

सोनपुर मेला ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से भी महत्वपूर्ण है, कहा जाता है की 4 वीं शताब्दी ईसा पूर्व  में चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपनी सेना के लिए यहां से हाथी ओर घोड़े खरीदे थे | तब से हीं यह मेला एशिया का व्यापारिक केंद्र बन गया |

इस मेले का धार्मिक महत्व हरिहर नाथ मंदिर से जुड़ा हुआ है, जो भगवान विष्णु और भगवान शिव को समर्पित है। प्राचीन कथा के अनुसार, एक हाथी और मगरमच्छ के बीच लड़ाई हुई, और जब हाथी ने संकट में भगवान हरि से प्रार्थना की तो हरि ने उसकी प्राणों की रक्षा की | यह मंदिर वहीं पर स्थापित है, इस मंदिर को राजा राम नारायण ने 18वीं सदी में बनवाया था, जो मुग़ल काल के एक प्रसिद्ध शासक थे |

सोनपुर मेले में मिलने वाली वस्तुएं

इस मेले में हर तरह के पशु-पक्षियों की प्रजाति मिल जाती है- गाय, बैल, घोड़े, ऊंट, बकरी, कुत्ते, खरगोश आदि| मेलें में अनेकों प्रकार के सामान मिलते हैं, जैसे मधुबनी पेंटिंग्स, लकड़ी के खिलौने, मिट्टी के बर्तन, बांस से बनी वस्तुएं, हाथ से बने आभूषण आदि। यहाँ अनेकों तरह के हथियार की भी प्रदर्शनी लगी रहती है| इस मेले में हर छोटी से बड़ी वस्तुएँ देखने को मिल जाती है इसीलिए तो इस मेले को एशिया का सबसे बड़ा मेला भी कहा जाता है |

सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन

सोनपुर मेला एक सांस्कृतिक उत्सव भी है। बिहार की लोक परंपरा यहां दिखाई देती है l  यहां सैकड़ों कलाकार आकर मंच पर अपने कला की प्रस्तुति देते हैं। लोकगीत, शास्त्रीय नृत्य, और नाटक से यहां का माहौल सजा रहता है I यहां के जादू का खेल, अखाड़े की कुश्ती और सर्कस देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। दर्शक देर रात तक रहते हैं और इस मेले का आनंद लेते हैं I टीवी जगत के अभिनेता-अभिनेत्री भी इस मेले में प्रोग्राम देने आते है I यहां ज्ञानी, महात्मा, साधुगण, कथा-वाचक भी आते हैं, जो अपने मीठे स्वर में लोगों को जिंदगी का ज्ञान देते हैं और भगवत आनंद का अनुभव कराते हैं I

स्वाद और भोजन

सोनपुर मेले के पकवान का स्वाद काफी अनोखा है, यहां का शाही पराठा सबसे मशहूर है। यहां जगह जगह पर लिट्टी-चोखा, समोसा चाट, कचौड़ी चाट, पकौड़े आदि का स्टॉल देखने को मिल जाता है। यहां के बांस की कोपलों का अचार और भी अनेकों तरह का अचार काफी फेमस है। यहां बहुत दूर-दूर से लोग इस स्वाद का आनंद लेने आते हैं |

धार्मिक अनुष्ठान और आस्था

कार्तिक पूर्णिमा के दिन हर साल यहां लाखों लोग गंगा की पवित्र धारा में डुबकी लगाते हैं I कहा जाता है कि कार्तिक के पावन महीने में यहां स्नान करने से जन्मों-जन्म के पाप धूल जाते हैं | यहां आकर लोग दीप दान भी करते हैं, कहते हैं कि कार्तिक माह में दीप दान का बहुत महत्व है | बहुत से लोग, साधु-महात्मा तो एक महीने तक मास करते हैं | आरती की गूंज दूर- दूर तक जाती है। यहां भजन और कीर्तन होते रहते हैं। बहुत से लोग दान भी करते हैं, यहां का दान सबसे उत्तम दान माना गया है I यहां आकर लोग बुरी शक्तियों से रक्षा के लिये प्रार्थना भी करते हैं। यह सब अध्यात्म का एक पहलू है |

मेला से रोज़गार

मेला स्थानीय लोगों को सहारा देता है। गरीब दुकानदारों को रोज़ बिक्री मिलती है। किसान लोगों को भी अपना समान बेचने का मौका मिलता है | छोटे-छोटे उद्यमियों को भी रोजगार मिल जाता है | यहाँ आम लोगों और किसानों को अपनी जरूरत के हिसाब से समान भी आसानी से मिल जाता है |

2025 का मेला

इस साल कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर को है, यहां लोग गंगा स्नान के लिये 5 नवंबर को ही जाएंगे | बिहार चुनाव के कारण मेले की तिथि बढ़ा दी गई है | पहले मेला 3 नवंबर को ही लगने वाला था लेकिन अब मेले का आयोजन 9 नवंबर से 10 दिसम्बर तक कर दिया गया है | यहां विविध कार्यक्रम देखने को मिलेंगे, पारंपरिक पूजा पाठ और गंगा स्नान जारी रहेगा |

सोनपुर का मेला केवल पशु बाजार नहीं है; यहां मन की आस्था धड़कती है, व्यापार सांस लेती  है और कला मुस्कुराती है। यही इस मेले की असल ताकत है। जो लोग इस मेले का सच्चा अनुभव करना चाहते हैं, वे यहां जरूर आएं। यहां आस्था के संगम में स्नान करें, मंदिर में दर्शन करें, लोकगीत सुनें, हस्तशिल्प वस्तु खरीदें। यहाँ आकर लोग अलग-अलग तरह के पकवान का स्वाद लें, रंग -बिरंगे झूलों पर मस्ती करें, मनोरंजन का भी आनंद लें, विभिन्न तरह के चीजों का अनुभव लें और जाने के साथ यहां से यादें साथ लेकर जाएं।

Read this article in

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

आख़िरी मुगल बादशाह की वह चीख जो आज भी गूंजती है

क्या बहादुर शाह ज़फ़र सिर्फ एक बूढ़े शायर थे… या 1857 की क्रांति का...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

लाउडस्पीकर पर सियासत या सेहत की लड़ाई? बिहार विधान परिषद में क्यों मचा शोर?

बिहार विधान परिषद में ध्वनि प्रदूषण का मुद्दा जिस गंभीरता से उठाया गया, उसने...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

More like this

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...
00:10:10

क्या चीन-बांग्लादेश की साज़िश से घिर गया भारत? सिलिगुड़ी कॉरीडोर पर क्यों मंडराया खतरा

भारत का सबसे संवेदनशील इलाका — सिलिगुड़ी कॉरीडोर, जिसे दुनिया चिकेन नेक के नाम...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

₹10,000 से कम में Samsung के दमदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

अगर आप budget segment में Samsung का स्मार्टफोन खरीदने की planning कर रहे हैं,...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

आज का राशिफल, सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Horoscope 10 February 2026 Aaj Ka Rashifal ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार...

Bank of Baroda Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने...

Raxaul में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, तीन श्रद्धालु घायल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के Raxaul में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार...