सोमवार, अप्रैल 6, 2026 3:56 पूर्वाह्न IST
होमBiharबिहार कैबिनेट बैठक: नई नौकरियां, पंचायतों में विवाह मंडप और कई बड़े...

बिहार कैबिनेट बैठक: नई नौकरियां, पंचायतों में विवाह मंडप और कई बड़े फैसले

Published on

पटना में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में लगभग सभी विभागों के मंत्री मौजूद रहे। बैठक में कुल 26 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। नीतीश सरकार ने इस बार रोजगार, ग्रामीण विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़े कई बड़े फैसले लिए हैं।

आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा

बैठक से पहले ही नीतीश सरकार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया था। कैबिनेट ने इसके लिए बजट को मंजूरी दे दी। अब आंगनबाड़ी सेविकाओं को 9000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे, जबकि पहले 7000 रुपये मिलते थे। सहायिकाओं का मानदेय 4000 से बढ़ाकर 4500 रुपये कर दिया गया है। इस फैसले से राज्य पर सालाना 345 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा। नया मानदेय 1 सितंबर से लागू होगा।

नए पदों को मिली स्वीकृति

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 3303 अतिरिक्त पदों की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा गन्ना उद्योग विभाग में बिहार ईंख पर्यवेक्षक संवर्ग नियमावली 2025 को मंजूरी दी गई। बिहार पशु एवं मत्स्य संसाधन सेवा-भर्ती (संशोधन) नियमावली 2025 को भी मंजूरी मिली।

साथ ही, राज्य के सभी प्रखंडों में जीविका समूहों के जरिए बेसहारा गोवंश की देखभाल के लिए ‘बिहार जीविका गोधन संरक्षण एवं प्रबंधन योजना’ लागू की जाएगी।

इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास से जुड़े फैसले

कैबिनेट ने कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दी।

  • सदगुरु फाउंडेशन को पटना, गया, छपरा, सहरसा, भागलपुर और बेगूसराय में गैस आधारित शवदाह गृह बनाने के लिए जमीन लीज पर देने का फैसला हुआ।

  • पटना में बिहार खाद्यान भंडारण प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना के लिए 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की गई।

  • जीविका मुख्यालय भवन के निर्माण के लिए 73 करोड़ 66 लाख रुपये स्वीकृत हुए।

ग्रामीण और शहरी विकास योजनाएं

बैठक में गांव और शहर दोनों के लिए अहम फैसले हुए।

  • सरकारी योजनाओं के लिए अब शहरों में भी गांव की तरह जमीन लीज पर ली जाएगी।

  • 280 करोड़ रुपये की लागत से 176 थानों में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।

  • चुनाव से पहले हर गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए 100 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई।

  • ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के बकाया बिजली बिलों के भुगतान के लिए 594 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए।

  • राज्य के 8053 ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से कन्या विवाह मंडप बनाए जाएंगे। इसके लिए 50 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ।

मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को मंजूरी

बैठक में मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को भी मंजूरी मिली। इसके तहत 121 प्रतिभागियों को राज्य सरकार के दफ्तरों में काम करने का अवसर मिलेगा।

इन फेलो को आईआईएम बोधगया में ट्रेनिंग दी जाएगी और सफलतापूर्वक फेलोशिप पूरी करने के बाद आईआईएम से सर्टिफिकेट भी मिलेगा। प्रतिभागियों को 1.5 लाख रुपये तक का मानदेय प्रतिमाह मिलेगा।

सामाजिक और राजनीतिक असर

कैबिनेट के इन फैसलों का सीधा असर जनता से जुड़ा हुआ है। आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाना लंबे समय से उनकी मांग रही थी। पंचायतों में विवाह मंडप और गांवों में स्ट्रीट लाइट जैसी योजनाएं ग्रामीणों को सीधा लाभ देंगी। वहीं CCTV और गैस आधारित शवदाह गृह जैसी परियोजनाएं शहरी सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही हैं।

Read this article in

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या सच में चाणक्य ने बच्चे को जहर देकर बनाया सम्राट?

क्या यह सच है… कि एक अपमान ने इतिहास की दिशा बदल दी? क्या...

क्या भविष्य में आपका अस्तित्व सिस्टम के कंट्रोल में होगा?

क्या आपने कभी सोचा है… कि अगर एक दिन आपकी पहचान… आपका पैसा… और...

क्या आपकी सोच कंट्रोल हो रही है? जानिए डिजिटल वॉरफेयर का असली सच

क्या आपने कभी सोचा है… कि अचानक एक ही खबर हर प्लेटफॉर्म पर क्यों...

ट्रंप की दादागिरी का असली चेहरा अब दुनिया के सामने है

KKN ब्यूरो। क्या अमेरिका मिडिल ईस्ट में फंस चुका है? क्या ट्रंप की ‘दादागिरी’...

More like this

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आखिरकार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर...

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: आज नहीं… तो कब?

बिहार में लाखों छात्रों के बीच शनिवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी; यहां जानें तारीख, वेबसाइट और डाउनलोड प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी...

क्या नीतीश कुमार का दौर खत्म होने वाला है और क्या बीजेपी लिख रही है नई सत्ता की पटकथा?

पटना की राजनीति में अचानक क्यों तेज हुई फुसफुसाहट? KKN ब्यूरो। क्या बिहार में फिर...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

₹10,000 से कम में Samsung के दमदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

अगर आप budget segment में Samsung का स्मार्टफोन खरीदने की planning कर रहे हैं,...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

आज का राशिफल, सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Horoscope 10 February 2026 Aaj Ka Rashifal ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार...